PM YASHASVI Top Class School Yojana 2026: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सबका हमारे इस आर्टिकल पर। जैसा कि हम सब जानते हैं कि केंद्र सरकार अपने देश के बच्चों के भविष्य के लिए कई सारी योजनाओं का आए दिन निर्माण करती रहती है। हमारे देश में हर वर्ग के बच्चे स्कूल में अपनी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उनमें से ही कई विद्यार्थी OBC, EBC और DNT वर्ग की श्रेणी से ताल्लुक रखते हैं। इसलिए केंद्र सरकार ने इन बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता देने का दावा किया है।
इस योजना के तहत कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को सालाना ₹ 75,000 तक की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है और वहीं दूसरी तरफ कक्षा ग्यारहवीं तथा 12वीं के विद्यार्थियों को ₹1,25,000 तक की सालाना आर्थिक सहायता देने का दावा किया गया है। इस योजना का लाभ केवल निर्धारित पात्रता और चयन प्रक्रिया पूरी करने वाले विद्यार्थी को मिलता है।
तो दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण और उपलब्ध जानकारी पूरे विस्तार से देंगे तो हमारे साथ आर्टिकल में अंत तक बने रहें।

PM YASHASVI Top Class School Yojana 2026 क्या है?
PM YASHASVI Top Class School Yojana 2026 केंद्र सरकार द्वारा OBC, EBC और DNT वर्ग की श्रेणी कि आज शिक्षा के हित में शुरू की गई है। इस योजना का पूरा नाम Prime Minister Young Achievers Scholarship Award Scheme for Vibrant India है। इस योजना के तहत है छोटे वर्ग के श्रेणी से ताल्लुक रखने वाले विद्यार्थियों को ₹ 75000 से लेकर ₹ 125000 तक की सालाना आर्थिक सहायता मिलती है।
इस योजना के तहत जो विद्यार्थी 9वीं और 10वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं उन्हें सरकार की तरफ से ₹75,000 तक की सालाना आर्थिक सहायता दी जाती है और जो विद्यार्थी 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं उन्हें सरकार की तरफ से ₹1,25,000 तक की सालाना आरती सहायता दी जाती है।
ध्यान रहे कि इस योजना का लाभ हर एक स्कूल को नहीं दिया जाता सरकार द्वारा कुछ योग्य स्कूलों के टॉप क्लास स्कूल के रूप में चुना जाता है। जिन स्कूलों को सरकार द्वारा चुना जाता है उसमें पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थियों को इस योजना में आवेदन करने का अवसर मिलता है।
इस योजना में केवल वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जिनका पिछली कक्षा में प्रांत अंकों के अनुसार सीटों के आधार पर मेरिट किया जाता है। कम से कम 30% महिला छात्राएं इस योजना के लिए आरक्षित हैं।

PM YASHASVI Top Class School Yojana 2026 की मुख्य जानकारी:
- योजना का नाम: PM YASHASVI Top Class School Yojana
- संबंधित विभाग: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
- संबंधित सरकार: केंद्र सरकार
- लाभार्थी: OBC, EBC और DNT विद्यार्थी
- कक्षाएं: 9वीं से 12वीं
- कक्षा 9वीं और 10वीं की सहायता: ₹75,000 सालाना तक
- कक्षा 11वीं और 12वीं की सहायता: ₹1,25,000 सालाना तक
- पारिवारिक आय: ₹2.5 लाख से कम
Also read:- PM Yashasvi Top Class College Yojana 2026
PM YASHASVI Top Class School Yojana 2026 के लाभ
PM YASHASVI Top Class School Yojana 2026 के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए सहायता: सरकार द्वारा यह दावा किया गया है कि जो छात्र कक्षा नवमी और दसवीं के विद्यार्थी हैं उन्हें सालाना ₹75,000 तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है।
- कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए सहायता: कक्षा ग्यारहवीं और 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों को सरकार की तरफ से 125000 तक की सारा अनाज स्कॉलरशिप मिल सकती है।
- स्कूल फीस में सहायता: योजना के तहत मिलने वाली स्कॉलरशिप का उपयोग विद्यार्थी अपने ट्यूशन फीस और स्कूल द्वारा निर्धारित किए गए अन्य योग्य खर्चों के लिए कर सकता है।
- हॉस्टल फीस में सहायता: पात्र विद्यार्थी विद्यार्थी इस राशि का उपयोग हॉस्टल फीस देने में भी कर सकते हैं।
- लड़कियों को आरक्षण: योजना के तहत निर्धारित किए गए नियम के अनुसार काम से कम 30% स्कॉलरशिप लड़कियों के लिए आरक्षित रखी गई है।
- सीधे बैंक खाते में पैसा: योजना के तहत चुने गए विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से डायरेक्ट उनके बैंक खातों में भेज दी जाती है।
- बेहतर शिक्षा का अवसर: इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से ताल्लुक रखने वाले हॉनर विद्यार्थियों को अच्छे स्कूलों में पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता देना है।
PM YASHASVI Top Class School Yojana 2026 की पात्रता
PM YASHASVI Top Class School Yojana 2026 का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होती हैं।
- आवेदन करने वाला विद्यार्थी भारतीय निवासी होना चाहिए।
- विद्यार्थी OBC, EBC या DNT वर्ग की श्रेणी से संबंध रखने वाला होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले विद्यार्थी के परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- लाभ लेने वाला विद्यार्थी 9वीं, 10वीं, 11वीं या 12वीं कक्षा में पढ़ रहा होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ उसे विद्यार्थी को दिया जाएगा जिसका नाम टॉप क्लास स्कूल में होना अनिवार्य है।
- विद्यार्थी को पिछली कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट के अनुसार चुना जाएगा।
- स्कॉलरशिप का लाभ उपलब्ध सीटों और राज्य द्वारा निर्धारित किए गए आवंटन के अनुसार मिलता है।
- सिर्फ परिवार के पात्रता पूरी होने पर स्कॉलरशिप नहीं मिलती, चयन प्रक्रिया पूरी होना इन अनिवार्य है।

PM YASHASVI Top Class School Yojana 2026 के जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पिछली कक्षा की मार्कशीट
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- स्कूल में प्रवेश का प्रमाण
- One Time Registration (OTR) नंबर
PM YASHASVI Top Class School Yojana 2026 की आवेदन प्रक्रिया
Official Website:- PM YASHASVI Top Class School Yojana 2026
PM YASHASVI Top Class School Yojana 2026 के लिए आवेदन National Scholarship Portal के माध्यम से ऑनलाइन किया जाता है। आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- सबसे पहले PM YASHASVI Top Class School Yojana 2026 की आधिकारिक वेबसाइट National Scholarship Portal पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट का पोर्टल खोलने के बाद विद्यार्थी के लिए One Time Registration (OTR) पूरा करें।
- उसके बाद OTR नंबर की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करें।
- उपलब्ध स्कॉलरशिप योजना में प्रधानमंत्री यशस्वी टॉप क्लास स्कीम के विकल्प को क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई विद्यार्थी की जरूरी सूचना और स्कूल की जानकारी भरें।
- उसके बाद मांगी गई अपनी जाति आय और पिछली कक्षा में प्राप्त किए गए अंकों से संबंधित जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- मांगी गई बैंक खाते की जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध करवाएं।
- उसके बाद आवेदन फार्म में भारी की सारी जानकारी को अच्छी तरह से जांच करने के बाद सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद संबंधित स्कूल के नोडल अधिकारी और राज्य सरकार द्वारा आवेदन फार्म का सत्यापन किया जाएगा।
- उसके बाद मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर चुने गए विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाता है।
PM YASHASVI Top Class School Yojana 2026 का लेटेस्ट अपडेट
नवंबर 2026 तक इस PM YASHASVI Top Class School Yojana 2026 की उपलब्ध जानकारी के अनुसार इसके लिए नए आवेदन शुरू हो चुके हैं। जो विद्यार्थी 2026-27 के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह इसमें आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इनमें नए आवेदन की तिथि22 अक्टूबर 2026 शुरू से शुरू हो चुकी है और इस योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
और एक खास चीज का और ध्यान रखें कि राजस्थान,केरल,और कर्नाटक के विद्यार्थियों के लिए आवेदन फिलहाल शुरू नहीं किए गए हैं। जो भी विद्यार्थी इन राज्यों से ताल्लुक रखते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आगे की सूचना का इंतजार करते रहे और इस समय-समय पर चेक करते रहें।
आवेदन सत्यापन के लिए भी महत्वपूर्ण तारीखें निर्धारित की गई हैं:
- विद्यार्थियों के आवेदन की अंतिम तारीख: 30 नवंबर 2026
- त्रुटिपूर्ण आवेदन के सत्यापन की अंतिम तारीख: 15 दिसंबर 2026
- संस्थान द्वारा सत्यापन की अंतिम तारीख: 15 दिसंबर 2026
- जिला और राज्य स्तर पर सत्यापन की अंतिम तारीख: 31 दिसंबर 2026
निष्कर्ष
PM YASHASVI Top Class School Yojana 2026 OBC, EBC और DNT वर्ग के श्रेणी से ताल्लुक रखने वाले विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्कॉलरशिप योजना है। जो भी व्यक्ति इन वर्ग की श्रेणी से ताल्लुक रखते हैं और नवमी और दसवीं कक्षा की विद्यार्थी हैं उन्हें सरकार की तरफ से 75 हजार रुपए तक की स्कॉलरशिप और वहीं दूसरी तरफ जो विद्यार्थी 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी हैं उन्हें सरकार की तरफ से 125000 तक की सालाना आर्थिक सहायता मिल सकती है। लेकिन एक बात का खास ध्यान रखें कि केवल निर्धारित किए गए स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना का लाभ विद्यार्थियों को पिछली कक्षा में प्राप्त किए गए अंक के मेरिट और सीटों के आधार पर दिया जाएगा। इस योजना का लाभ 30% लड़कियों के लिए आरक्षित रखा गया है।
अगर आप भी निर्धारित की गई OBC, EBC और DNT वर्ग की श्रेणी से ताल्लुक रखते हैं और निर्धारित किए गए स्कूल में आपका नाम चयन किया जाता है तो जल्द से जल्द इसमें जाकर आवेदन करें और इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाएं। धन्यवाद।
PM YASHASVI Top Class School Yojana 2026: FAQs
Q1. PM YASHASVI Top Class School Yojana 2026 किस सरकार की योजना है?
यह भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की योजना है।
Q2. इस योजना में कितनी छात्रवृत्ति मिलती है?
कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए ₹75,000 तक और कक्षा 11वीं तथा 12वीं के लिए ₹1,25,000 तक सालाना सहायता मिलती है।
Q3. इस योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
OBC, EBC और DNT वर्ग के पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो योजना के अंतर्गत चयनित स्कूलों में पढ़ रहे हैं।
Q4. परिवार की सालाना आय कितनी होनी चाहिए?
विद्यार्थी के परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
Q5. PM YASHASVI Top Class School Yojana के आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए National Scholarship Portal पर आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 निर्धारित है।
Q6. इस योजना के लिए आवेदन कहां करें?
विद्यार्थी National Scholarship Portal की आधिकारिक वेबसाइट https://scholarships.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं।
Q7. क्या सभी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा?
नहीं, केवल योजना के अंतर्गत चयनित Top Class Schools में पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सकता है।