Prerna Yojana 2026 Rajasthan: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सबका हमारे इस आर्टिकल पर। दोस्तों जैसा कि हम सब जानते हैं कि महिलाओं के स्वास्थ्य, और बच्चों की देखभाल को बेहतर तरीके से करना सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर बहुत ही ज्यादा जरूरी है। इसी चीज को बेहतर बनाने के लिए भारत सरकार ने प्रेरणा योजना शुरू की थी। भारत सरकार ने इस योजना को शुरू करते हुए राजस्थान के साथ-साथ और राज्यों को शामिल किया था। इस योजना को जनसंख्या स्थिरता कोष ने रिस्पांसिबल पैरंटहुड स्ट्रेटजी के नाम से शुरू किया था।
इस योजना को शुरू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य लड़कियों की शादी सही उम्र में करवाना, पहले बच्चे के जन्म के बीच उचित अंतर रखने और परिवार के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए लोगों को जागरूक करना था।
2026 में आवेदन करने से पहले इस योजना की वर्तमान स्थिति को समझना बहुत जरूरी है। तो दोस्तों हम इस आर्टिकल में आपको इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे, तो आर्टिकल में हमारे साथ अंत तक बने हुए रहे।

Prerna Yojana 2026 Rajasthan क्या है?
PRERNA Yojana केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य महिलाओं की स्वास्थ्य और बच्चों की देखभाल के लिए लोगों को जागरूक करना है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार के केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से जुड़े Jansankhya Sthirata Kosh द्वारा की गई थी।
इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह था कि बेटियों की शादी सही उम्र आने पर होनी चाहिए और जल्दी बच्चे पैदा करने के लिए सही अंतर रखा जाना चाहिए। इसके साथ ही बच्चों के जन्म पर उचित अंतर रखने पर माता और बच्चे के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जागरूकता बनाना भी इस योजना का मुख्य उद्देश्य था।
राजस्थान भी इस रणनीति में बाकी सात राज्यों में शामिल था। राजस्थान सरकार द्वारा यह प्रेरणा योजना अलग से नहीं बनाई गई थी बल्कि केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान राज्य को भी इसमें शामिल किया गया था।
Also read:- Annpurna Yojana 2026
Prerna Yojana 2026 Rajasthan के मुख्य उद्देश्य
इस योजना को शुरू करने के पीछे कुछ महत्वपूर्ण उद्देश्य थे।
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य परिवारों को लड़कियों की शादी सही उम्र में करवाने के प्रति जागरूक करना था।
- मां और बच्चे के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना।
- दो बच्चों के जन्म के बीच अंतर को उचित बनाए रखना।
- परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करना।
- कम उम्र में नेतृत्व से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने का प्रयास करना।
- परिवारों को जिम्मेदार अभिभावक बनने के लिए प्रोत्साहित करना।
Prerna Yojana 2026 Rajasthan में कितनी आर्थिक सहायता मिलती थी?
पुरानी आधिकारिक योजना के निर्धारित किए गए नियमों के अनुसार पात्र दंपतियों को बच्चों के जन्म और परिवार नियोजन से जुड़ी निर्धारित शर्तें पूरी करने पर प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान था।
| पात्रता के अनुसार स्थिति | पुरानी प्रोत्साहन राशि |
| पहला बच्चा लड़का होने पर | ₹10,000 |
| पहला बच्चा लड़की होने पर | ₹12,000 |
| दूसरे बच्चे के बाद निर्धारित शर्तें पूरी करने पर | अतिरिक्त ₹5,000 या ₹7,000 |
इसी तरह दूसरे बच्चे के जन्म के बाद निर्धारित शर्तों पूरे करने पर राशि बच्चों के लिंग के अनुसार ₹15,000, ₹17,000 या ₹19,000 तक हो सकती थी।
यह योजना में निर्धारित पुरानी राशि का विवरण है। 2026 में वर्तमान भुगतान और आवेदन की स्थिति को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उसकी जांच करना जरूरी है।

Prerna Yojana 2026 Rajasthan के लिए पात्रता
पुरानी PRERNA योजना के दिशा-निर्देशों में लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें निर्धारित की गई थीं।
- दंपति का परिवार गरीबी रेखा से नीचे (BPL) होना चाहिए था।
- आवेदन करने वाली महिला की उम्र 30 वर्ष से कम होनी चाहिए थी।
- योजना में निर्धारित नियमों के अनुसार महिला की शादी 19 वर्ष की आयु के बाद हुई होनी चाहिए थी।
- बच्चों का जन्म शादी के काम से कम 2 वर्ष बाद हुआ होना चाहिए।
- पहले बच्चे के जन्म के काम से कम तीन वर्ष बाद दूसरे बच्चे का जन्म हुआ होना चाहिए।
- अतिरिक्त प्रोत्साहन के लिए दूसरे बच्चे के जन्म के एक वर्ष के भीतर पति या पत्नी में से किसी एक द्वारा स्वेच्छा से स्थाई परिवार नियोजन विधि अपनाने की शर्त थी।
इन शर्तों का उल्लेख पुराने योजना संबंधी दिशा-निर्देशों में मिलता है। 2026 में इन्हें वर्तमान आवेदन की लागू पात्रता मानने से पहले संबंधित स्वास्थ्य विभाग से पुष्टि करना जरूरी है।

Prerna Yojana 2026 Rajasthan के लिए जरूरी दस्तावेज
Prerna Yojana 2026 Rajasthan के आवेदन और सत्यापन संबंधी जानकारी में निम्नलिखित दस्तावेजों का उल्लेख मिलता है।
- BPL प्रमाण पत्र
- महिला की जन्मतिथि का प्रमाण
- विवाह प्रमाण पत्र
- पहले बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- दूसरे बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- संबंधित परिवार नियोजन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- ग्राम पंचायत से चरित्र प्रमाण पत्र
दस्तावेजों की जरूरत संबंधित विभाग के निर्देशों के अनुसार निर्धारित होती थी।
Prerna Yojana 2026 Rajasthan के लिए आवेदन कैसे करें?
Prerna Yojana 2026 Rajasthan में आवेदन करने की प्रक्रिया काफी सरल है और उसके लिए कुछ निम्नलिखित स्टेप्स है।
- आप अपने जिले के नजदीकी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में संपर्क करें।
- अपने जिला के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कार्यालय से योजना की वर्तमान स्थिति पूछें।
- आप योजना की जानकारी अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं।
- अगर योजना से जुड़ी कोई भी वर्तमान लाभ या आवेदन प्रक्रिया चल रही हो तो संबंधित कार्यालय से आधिकारिक दिशा निर्देश और दस्तावेजों की सूची लें।
ध्यान रहे कि आप किसी भी अनजान वेबसाइट मांगे के आवेदन शुल्क का भुगतान न करें।
Prerna Yojana 2026 Rajasthan का नया अपडेट
Prerna Yojana 2026 Rajasthan के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण अपडेट वर्ष 2019 से जुड़ा है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की 2018-19 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, Jansankhya Sthirata Kosh को 8 फरवरी 2019 से एक स्वायत्त संस्था के रूप में बंद कर दिया गया था।
इसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि PRERNA योजना को पुराने स्वरूप में बंद किया जाएगा, लेकिन इसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत जारी रखने का प्रस्ताव था।
इसलिए 2026 में राजस्थान के लिए पुरानी PRERNA योजना के आवेदन, प्रोत्साहन राशि या भुगतान की सक्रिय उपलब्धता की पुष्टि संबंधित विभाग से करना जरूरी है।
योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट https://mohfw.gov.in पर भी जा सकते हैं।
Prerna Yojana 2026 Rajasthan निष्कर्ष
Prerna Yojana 2026 Rajasthan सहित सात राज्यों में शुरू की गई एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल थी। इसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, शादी और बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतर को बढ़ावा देना तथा परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता फैलाना था।
पुरानी व्यवस्था में पात्र दंपतियों को निर्धारित शर्तें पूरी करने पर आर्थिक प्रोत्साहन देने का प्रावधान था। हालांकि, 2026 में राजस्थान में इसकी सक्रिय आवेदन प्रक्रिया और भुगतान की पुष्टि उपलब्ध नहीं है।
इसलिए यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो पहले अपने जिले के स्वास्थ्य विभाग या NHM कार्यालय से इसकी वर्तमान स्थिति जरूर पता करें।
Prerna Yojana 2026 Rajasthan FAQs
1. Prerna Yojana 2026 क्या है?
यह Jansankhya Sthirata Kosh द्वारा शुरू की गई Responsible Parenthood Strategy थी, जिसका उद्देश्य परिवार नियोजन और मां तथा बच्चे के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
2. Prerna Yojana राजस्थान में लागू थी या नहीं?
हां, राजस्थान उन सात राज्यों में शामिल था जहां यह रणनीति शुरू की गई थी।
3. Prerna Yojana में कितनी राशि मिलती थी?
पुरानी व्यवस्था में पहले बच्चे के लड़का होने पर ₹10,000 और लड़की होने पर ₹12,000 का प्रोत्साहन था। अतिरिक्त शर्तें पूरी करने पर और राशि का प्रावधान था।
4. क्या Prerna Yojana 2026 में आवेदन कर सकते हैं?
राजस्थान में 2026 के लिए सक्रिय आवेदन प्रक्रिया की आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें।
5. Prerna Yojana किस विभाग से संबंधित थी?
यह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से जुड़े Jansankhya Sthirata Kosh की पहल थी।
6. Prerna Yojana का मुख्य उद्देश्य क्या था?
इसका उद्देश्य सही उम्र में विवाह, बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतर और मां तथा बच्चे के स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था।