Annapurna Yojana 2026: नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आप सबका हमारे इस आर्टिकल पर। जैसा कि हम सब जानते हैं कि देशभर में कई महिलाएं ऐसी हैं जो आर्थिक स्थिति से काफी ज्यादा कमजोर हैं और उन्हें अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसी समस्या को कम करने के लिए और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हाल ही में पश्चिम बंगाल सरकार ने एक नई योजना को शुरू किया है जिसका नाम है अन्नपूर्णा योजना।
इस योजना के तहत पश्चिम बंगाल सरकार ने यह दावा किया है कि ऐसी महिलाएं जिनकी आर्थिक स्थिति का काफी ज्यादा कमजोर है उन्हें सरकार की तरफ से प्रति महीना ₹3000 तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। और यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस योजना की शुरुआत वर्ष 2026 में हुई है और और इस योजना को पश्चिम बंगाल सरकार का महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहा है। अगर आप भी पश्चिम बंगाल की निवासी महिला हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो हमारे साथ इस आर्टिकल में अंतर बने रहे और इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जाने को अच्छे से समझे।
Annapurna Yojana 2026 क्या है?
अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा शुरू की गई एक महिला कल्याण योजना है जिसका उद्देश्य महिलाओं को हार्दिक सहायता देना है और उन्हें किसी और पर अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए निर्भर न रहना पड़े। इस योजना को महिलाओं की आर्थिक सहायता देने और उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।
पश्चिम बंगाल सरकार ने 19 में 2026 को इस योजना के अधिसूचना जारी करके इसे शुरू किया। इस योजना में निर्धारित किए गए नियमों के अनुसार आर्थिक स्थिति से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹3000 तक कीआर्थिक सहायता देने का दावा किया गया है। यह पैसा लाभार्थी के आधार से जुड़े बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से भेज दिया जाएगा।
यह योजना पश्चिम बंगाल में रहने वाली योजना द्वारा निर्धारित की गई आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को दिया जाता है। और इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला को सरकार की ओर से तय की गई पात्रताओं को पूरा करना होता है।
इस योजना से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी यह भी है कि जो महिलाएं पहले लक्ष्मी भंडार योजना का लाभ ले रही थी उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही नई अन्नपूर्णा योजना में स्थानांतरित करने का प्रावधान किया गया था। हालांकि इसी से कोई भी गारंटी नहीं है कि सभी पुरानी लाभार्थियों का नाम इस योजना में आएगा। इस योजना से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि पहले लक्ष्मी भंडार योजना का लाभ लेने वाली पात्र महिलाओं को नई अन्नपूर्णा योजना में स्थानांतरित करने का प्रावधान किया गया था।
यह योजना पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा शुरू की गई है और इसे केंद्र सरकार की पुरानी अन्नपूर्णा योजना जैसा नहीं समझना चाहिए, केंद्र सरकार द्वारा जो अन्नपूर्णा योजना शुरू की गई थी उसमें बुजुर्गों को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है।

Annapurna Yojana 2026 के लाभ
Annapurna Yojana 2026 का सबसे बड़ा लाभ यह है कि पात्र महिलाओं को नियमित रूप से आर्थिक सहायता मिल सकती है। इसके प्रमुख लाभ नीचे दिए गए हैं।
हर महीने ₹3,000 की सहायता: योजना के तहत निर्धारित किए के नियमों के अनुसार आर्थिक स्थिति से कमजोर महिलाओं को प्रति महीना ₹3000 देने का दावा किया गया है जिसकी मदद से वह अपने रोजमर्रा की जरूरत को पूरा कर सकती हैं।
सीधे बैंक खाते में पैसा: सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थी के आधार से जुड़े बैंक खाते में भेज दी जाती है।
महिलाओं को आर्थिक सहारा: इस योजना के तहत दी जाने वाली सहायता से महिलाओं को घर के छोटे-मोटे खर्चे और जरूरी सामान और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में मदद मिल सकती है।
आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा: सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि मिलने से महिलाओं को अपनी जरूरत के लिए परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
लक्ष्मी भंडार के पात्र लाभार्थियों का स्थानांतरण: सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार लक्ष्मी भंडार योजना के मौजूदा लाभार्थी को अन्नपूर्णा योजना में स्थानांतरित करने का प्रावधान किया गया है यह प्रक्रिया निर्धारित सत्यापन और पात्रता शर्तों की अधीन है।
इस बात का खास ध्यान रखें की योजना में केवल ₹3000 की सहायता ही निर्धारित है, किसी भी महिला को अतिरिक्त बोनस या दूसरी निश्चित राशि नहीं दी जाएगी।

Annapurna Yojana 2026 की पात्रता
Annapurna Yojana 2026 में आवेदन की करने के लिए निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होता है।
- आवेदन करने वाली महिला पश्चिम बंगाल की निवासी होनी चाहिए।
- योजना में निर्धारित नियमों के अनुसार महिला की आयु 25 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक महिला आयकर नहीं होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला केंद्रीय राज्य सरकार में सरकारी नौकरी में नहीं होनी चाहिए।
- सरकारी नौकरी और पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं योजना के लिए पात्र नहीं है।
- अगस्त 2026 में घोषित की गई शर्तों के अनुसार अगर कोई भी महिला की आय ₹10000 महीना या उससे अधिक हो और उसके परिवार की सालाना आय 12 लाख या उससे ज्यादा हो तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं है।
2026 अगस्त में मुख्यमंत्री द्वारा यह सूचना स्पष्ट की गई थी के दिव्यांग भत्ता या प्रधानमंत्री किसान योजना जैसी सहायताएं प्राप्त करने वाली महिला अपने आप इस योजना के लिए पत्र नहीं होती उसे अन्नपूर्णा योजना द्वारा निर्धारित किए गए बाकी शर्तों को भी पूरा करना जरूरी है।
Also read:- Delhi Mahila Samridhi Yojana 2026
Annapurna Yojana 2026 के जरूरी दस्तावेज
Annapurna Yojana 2026 में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता है।
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड (EPIC)
- सक्रिय मोबाइल नंबर
- बैंक खाते की जानकारी
- परिवार के सदस्यों की जरूरी जानकारी
- परिवार का राशन कार्ड विवरण, यदि लागू हो
- पासपोर्ट साइज फोटो, यदि आवेदन फॉर्म में मांगी जाए
Annapurna Yojana 2026 में आवेदन की प्रक्रिया
Annapurna Yojana 2026 में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित की गई है और इसमें आवेदन करने की प्रक्रिया काफी सरल है और उसके कुछ निम्नलिखित स्टेप्स हैं।
Official website:– Annapurna Yojana 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले पश्चिम बंगाल सरकार के Social Registry की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद अन्नपूर्णा योजना से संबंधित आवेदन Family Level Data Collection के विकल्प पर क्लिक करें।
- उसके बाद आवेदन फार्म में मांगी मांगी गई महिला की और परिवार से जुड़ी संबंधित जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- आधार कार्ड और वोटर आईडी की जानकारी को उपलब्ध कराएं।
- अपने खाते से जुड़े मोबाइल नंबर की जानकारी को सही दर्ज करें।
- दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन फार्म को जमा करें।
- आवेदन फार्म जमा होने के बाद उपलब्ध रसीद या आवेदन संख्या को सुरक्षित रखें वह भविष्य में आपकी स्थिति देखने के काम आती है।

Annapurna Yojana 2026 ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
Annapurna Yojana 2026 में जो महिलाएं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकती हैं वह अपने क्षेत्र से संबंधित सरकारी कार्यालय में जाकर ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
- आप अपने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं Block Development Officer (BDO) कार्यालय में संपर्क करें।
- जो महिलाएं शहरी क्षेत्र में रहती हैं वह Sub-Divisional Officer (SDO) कार्यालय में जानकारी प्राप्त करें।
- कोलकाता नगर निगम क्षेत्र की महिलाएं संबंधित वार्ड कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।
- वहां से Family Level Data Collection Form प्राप्त करके जरूरी जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा करें।
आवेदन फॉर्म को भरने के बाद संबंधित अधिकारी इसकी जांच करते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में BDO और शहरी क्षेत्रों में SDO पात्र आवेदकों की सूची आगे भेजते हैं। उसके बाद जिला मजिस्ट्रेट द्वारा इसकी अंतिम मंजूरी दी जाती है। कोलकाता नगर निगम क्षेत्र में मंजूरी की जिम्मेदारी KMC आयुक्त की होती है।
Annapurna Yojana 2026 निष्कर्ष
Annapurna Yojana 2026 पश्चिम बंगाल सरकार की महिलाओं के लिए शुरू की गई आर्थिक सहायता योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक स्थिति से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹3000 आरती संहिता देने का प्रावधान किया गया है जिसके मदद से वह अपनी रोजमर्रा की जरूरत को पूरा कर सकती हैं और उन्हें किसी पर निर्भर में रहने की जरूरत नहीं है।
इसलिए इस योजना का लाभ लेने के लिए योजना द्वारा निर्धारित किए की शर्तों को पूरा करना होता है। तो आप भी इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी पूरी जानकारी लें और अगर आप भी पश्चिम बंगाल की निवासी हैं और योजना से जुड़ी सभी पात्रताओं को आप पूरा करती हैं तो जल्द से जल्द अपने आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें और इस योजना का लाभ उठाएं, धन्यवाद।
Annapurna Yojana 2026 FAQs
1. Annapurna Yojana 2026 किस राज्य की योजना है?
यह पश्चिम बंगाल सरकार की योजना है।
2. अन्नपूर्णा योजना में कितने रुपये मिलते हैं?
पात्र महिलाओं को हर महीने ₹3,000 की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है।
3. इस योजना के लिए आयु सीमा क्या है?
महिला की आयु 25 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
4. क्या लक्ष्मीर भंडार की लाभार्थी महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा?
सरकारी अधिसूचना के अनुसार पात्र मौजूदा लाभार्थियों को अन्नपूर्णा योजना में स्थानांतरित करने का प्रावधान किया गया था। यह सत्यापन और पात्रता शर्तों के अधीन है।
5. अन्नपूर्णा योजना में आवेदन कहां करें?
ऑनलाइन आवेदन के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के Social Registry पोर्टल पर जाएं। ऑफलाइन आवेदन के लिए BDO, SDO या संबंधित KMC वार्ड कार्यालय से संपर्क करें।
6. क्या इस योजना का पैसा सीधे बैंक खाते में आता है?
हां, सहायता राशि DBT के माध्यम से लाभार्थी के आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजने का प्रावधान है।