PM Vishwakarma Yojana 2026: भारत सरकार ने हाल ही में एक नई योजना का आविष्कार किया है जिसका नाम है प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना। यह योजना भारत सरकार नेकारीगरों के हित में जारी की है, जो लोगहाथों काकाम करके अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं। हमारे देश में ऐसे की कारीगर है जो अपने हाथों की हुनर से अपना रोजगार चलाते हैं।
विभिन्न प्रकार के कारीगर जैसे की कोई कपड़ा सिलने में माहिर है कोई लकड़ी का काम करता है, कोई जूते ठीक करता है, कोई मैकेनिक है, इस तरह से कई सारे लोग अपनेहाथ के हुनर से विभिन्न प्रकार के काम करते हैं और अपने घर का खर्च चलाते हैं। ऐसे ही विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाले कर्मकरण के मदद करने के लिए प्रधानमंत्रीविश्वकर्म योजना कोशुरू किया गया है।
इस योजना के तहत कारीगरों को ट्रेनिंग और अवतार खरीदने के लिए 15000 रुपए तक की सहायता दी जाएगी और अपने काम को बढ़ाने और उसे अच्छे स्तर पर ले जाने के लिए सरकार की तरफ से ₹3 लाख तक का लोन मिल सकता है। तो दोस्तों इस लेख में हम आपको इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जैसे कि इसके आवेदन जरूरी दस्तावेज लाभ आदि, तो इससे लेख में आखिर तक बने रहे।
PM Vishwakarma Yojana 2026 क्या है?
प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना को 17 सितंबर 2023 में शुरू किया गया था, जिसका उपदेश पारंपरिक कारीगरों को उनके काम को आगे बढ़ाने में और उसे एक अच्छे स्तर पर ले जाने के लिए उनकी आर्थिक सहायता करना है। इस योजना के तहत वह कारीगर जिनके पास अच्छा हुनर होता है लेकिन नए औजार खरीदने के लिए और अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए पैसों की कमी से वह पीछे रह जाते हैं। इस योजना की शुरुआत ऐसे ही कार्यक्रम की आर्थिक सहायता करने के लिए की गई है जिसके जरिए वह अपना काम आगे बढ़ा सके और नए औजार खरीद सके, जिसके लिए उन्हें सरकार द्वारा ₹15000 तक दिया जाएगा औरसाथ ही वह अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से ₹300000 तक का लोन भी ले सकते हैं।
Also read:- Aayushman Bharat Yojana 2026
PM Vishwakarma Yojana 2026 के मुख्य लाभ
1. औजार खरीदने के लिए ₹15,000 तक की सहायता
इस योजना के तहत कार्यक्रम को कमके औजार खरीदने के लिए सरकार की तरफ से ₹15000 दिए जाएंगे जिससे वह अपने काम से संबंधित बेहतर हथियार खरीद सकते हैं, और अपना काम अच्छे से कर सकते हैं।
2. ₹3 लाख तक का लोन
PM Vishwakarma Yojana 2026 के तहत अगर कोई भी कारीगर अपने काम को आगे बढ़ना चाहता हैतो वह ₹300000 तक का लोन भी ले सकता है।लोन की सुविधा दो चरणों में दी जाती है:
- पहला चरण: ₹1 लाख तक का लोन।
- दूसरा चरण: ₹2 लाख तक का लोन।
इस तरह कुल ₹3 लाख तक का लोन मिल सकता है। जिस पर उसे 5% का निर्धारित ब्याज भी भरना होगा।
लोन लेने के बाद पहले चरण में18 महीनेदिए जाएंगे औरदूसरे चरण में लोन कोचुकाने के लिए 30 महीने की बोलत दी जाएगी।
3. काम की ट्रेनिंग और स्टाइपेंड
इस योजना के तहत कार्य कारीगरों को अपने काम से जुड़ी ट्रेनिंग भीदी जाती है। योजना के तहत ट्रेनिंग कावक्त 5 से 7 दिन तक का होता है लेकिन जरूरत के अनुसार ट्रेनिंग कासमय बढ़ भी सकता है।
जो भी कारीगर ट्रेनिंग मिलेंगे उन्हें प्रतिदिन ₹500 का स्टाइपेंड दिया जा सकता है, जिससे उन्हें प्रशिक्षण के दौरान थोड़ी बहुत आर्थिक सहायता मिलती है।
4. प्रमाणपत्र और पहचान पत्र
योजना के तहत पंजीकरण और जरूरी सत्यापनजब पूरा हो जाता है तो उसके बाद कार्यक्रम को प्रधानमंत्री विश्वकर्माप्रमाण पत्र और पहचान मां पत्र दिया जाता है जिससेपारंपरिक कारीगर के रूप में उनकी पहचान होती है।
5. डिजिटल भुगतान और सामान बेचने में सहायता
योजना में पात्र कारीगरों को डिजिटल लेन-देन पर निर्धारित शर्तों के अनुसार प्रोत्साहन मिल सकता है। इसके अलावा, उनके उत्पादों की मार्केटिंग और बाजार तक पहुंच बेहतर बनाने के लिए भी सहायता का प्रावधान है।
PM Vishwakarma Yojana 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
PM Vishwakarma Yojana 2026 हर व्यक्ति के लिए नहीं है। इसका लाभ मुख्य रूप से उन कारीगरों को मिलता है जो योजना में शामिल पारंपरिक काम करते हैं।
सामान्य पात्रता की मुख्य शर्तें इस प्रकार हैं:
- आवेदिक भारत का नागरिक होना चाहिए और उसकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- योजना में शामिल 18 पारंपरिक कामों में से वह किसी एक में जुड़ा हुआ होना चाहिए।
- वह औजारों से संबंधित और हाथों से काम करता हो।
- आवेदन के समय वह संबंधित काम में लगा हुआ हो।
- पूरे परिवार से केवल एक सदस्य ही इस योजना का लाभ उठा सकता है।
- पूरे परिवार में अगर कोई भी सरकारी नौकरी करने वाला व्यक्ति है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा ।
PM Vishwakarma Yojana 2026 में कौन-कौन से काम शामिल हैं?
PM Vishwakarma Yojana 2026 में ये 18 पारंपरिक काम शामिल हैं:
- बढ़ई
- नाव बनाने वाला
- कवच बनाने वाला
- लोहार
- हथौड़ा और औजार बनाने वाला
- ताला बनाने वाला
- सुनार
- कुम्हार
- मूर्तिकार और पत्थर से संबंधित कारीगर
- मोची और जूते बनाने वाला
- राजमिस्त्री
- टोकरी, चटाई और झाड़ू बनाने वाला तथा कॉयर बुनकर
- पारंपरिक गुड़िया और खिलौने बनाने वाला
- नाई
- माला बनाने वाला
- धोबी
- दर्जी
- मछली पकड़ने का जाल बनाने वाला
PM Vishwakarma Yojana 2026 में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
PM Vishwakarma Yojana 2026 करते समय सामान्य रूप से इन दस्तावेजों और जानकारियों की जरूरत पड़ सकती है:
- आधार कार्ड (पहचान पत्र के लिए)
- मोबाइल नंबर (जो आधार से जुदा हो)
- राशन कार्ड
- बैंक खाते की जानकारी
- परिवार के सदस्यों की जानकारी, अगर पूछी गई हो तो
किसी भी कार्य करके पास अगर राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है तो उसके सदस्यों की परिवार के सदस्यों कीआधार कार्ड मांगे जा सकते हैं जिससे कि यह निश्चित हो जाए कि उनके परिवार में कितने सदस्य हैं।
PM Vishwakarma Yojana 2026 में आवेदन कैसे करें?
इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आप अपने नजदीकी अधिकृत कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC की सहायता ले सकते हैं।
चरण 1: सबसे पहले अपने नजदीकी CSC पर जाएं और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन करने की जानकारी लें।
चरण 2: मांगे यह सभी जरूरी दस्तावेज जैसे की आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएं।
चरण 3: योजना में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन करवाएं।
चरण 4: आवेदन करते समय मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक पड़े और उसे जमा करवाएं।
चरण 5: आवेदन की संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी। इसमें आपके काम और पात्रता का सत्यापन भी शामिल है।
चरण 6: आवेदन मंजूर होने के बाद योजना के नियमों के अनुसार मिलने वाली सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है।
ध्यान दें कि आवेदन करने के बाद सभी लाभ तुरंत मिलना जरूरी नहीं है। पहले सत्यापन और मंजूरी की प्रक्रिया पूरी होती है।
निष्कर्ष
PM Vishwakarma Yojana 2026 उन काबिल कारीगरों के लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकती है जो अपने हाथ के हुनर से काम कर सकते हैं। सरकार द्वारा उन्हें अपने काम से संबंधित औजार खरीदने के लिए ₹15000 तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी औरजो कारीगर अपने काम को आगे बढ़ना चाहते हैं उन्हें सरकार की तरफ से ₹300000 तक का लोन भी मिल सकता है, जिसे वह पांच प्रतिशत की निर्धारित ब्याज पर 18 से 30 महीने तक के दो चरणों में लौटा सकते हैं।
अगर आप दर्जी, बढ़ई, लोहार, कुम्हार, नाई, मोची या योजना में शामिल किसी अन्य काम से जुड़े हैं, तो अपनी पात्रता जरूर जांचें। आवेदन करने से पहले योजना के नियम समझें और आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत CSC से ही सही जानकारी प्राप्त करें।
FAQs – PM Vishwakarma Yojana 2026
1. PM Vishwakarma Yojana 2026 में कितने रुपये मिलते हैं?
पात्र कारीगरों को औजार खरीदने के लिए ₹15,000 तक की सहायता और शर्तें पूरी करने पर ₹3 लाख तक का लोन मिल सकता है।
2. क्या ₹3 लाख मुफ्त मिलते हैं?
नहीं, यह लोन है और इसे निर्धारित नियमों के अनुसार वापस चुकाना होता है।
3. क्या दर्जी इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है?
हां, दर्जी योजना में शामिल 18 पारंपरिक कामों में से एक है। अन्य पात्रता शर्तें भी पूरी करनी होंगी।
4. PM Vishwakarma Yojana 2026 आवेदन कहां किया जा सकता है?
आप अपने नजदीकी अधिकृत कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
5. क्या ट्रेनिंग के दौरान पैसे मिलते हैं?
हां, पात्र लाभार्थियों को निर्धारित ट्रेनिंग के दौरान ₹500 प्रतिदिन का स्टाइपेंड मिल सकता है।
6. क्या सभी छोटे दुकानदार इस योजना के पात्र हैं?
नहीं, इस योजना का लाभ मुख्य रूप से निर्धारित 18 पारंपरिक कामों से जुड़े पात्र कारीगरों को मिलता है।