Ayushman Bharat PMJAY 2026: ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज, जानिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Ayushman Bharat PMJAY 2026: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PMJAY ) भारत सरकार द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य उन परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक की मदद दी जाएगी जिसका प्रयोग वह अपना इलाज करवाने में कर सकते हैं। किसी भी सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराने के लिए भारत सरकार द्वारा इन परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए का कैशलेस स्वास्थ्य कवर दिया जाएगा। ही साथ इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के इलाज का खर्च कम करना है।

तो दोस्तों इस लेख में हम आपको इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि लाभ, उद्देश्य, पात्रता, जरूरी दस्तावेज आदि और आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया क्या रहेगी उसके बारे में बताएंगे, तो इस लेख में आखिर तक बने रहे।

Ayushman Bharat PMJAY 2026 क्या है? 

Ayushman Bharat PMJAY 2026 भारत सरकार द्वारा 23 सितंबर 2018 को शुरू की गई थी। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी इस योजना के तहत निर्धारित किए गए उपचार पैकेजों के अनुसार अस्पताल में अपना इलाज करवा सकते हैं। इसकी लावावह नागरिक जिन की आयु 70 वर्ष या उससे अधिक है वह बिना किसी आय की परवाह किए बिना योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य कवर लेकर अपना इलाज करवा सकते हैं। 

इस योजना के तहत आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवारों को अस्पताल में भर्ती होने से संबंधित योजना द्वारा निर्धारित किए गए उपचारों के तहत प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य कवर दिया जाएगा। इस योजना के तहत यह राशि पूरे परिवार के लिए निर्धारित की गई है, प्रत्येक सदस्य के लिए अलग-अलग ₹500000 नहीं दिए जाएंगे। 

Ayushman Bharat PMJAY 2026 के मुख्य उद्देश्य

Also read:- Bharat rozgar viksit yojana 2026

इस योजना के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

  • आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवारों को इलाज के लिए 5 लाख  रुपए तक की सहायता देना। 
  • आरती स्थिति से कमजोर परिवारों को स्वास्थ्य से संबंधित कैशलेस सेवाएं उपलब्ध कराना। 
  • गंभीर बीमारियों को जाँचने और उनका इलाज कराने तक पहुंचना आसान बनाना।
  • आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवारों पर इलाज के खर्च का भोज कम करना।
  • पूरे देश में सूचीबद्ध अस्पतालों और निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना।  

Ayushman Bharat PMJAY 2026 के प्रमुख लाभ

1. आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवारों को ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य कवर

वह परिवार जो अपने इलाज का खर्च नहीं उठा सकते उन्हें एक वर्ष में ₹500000 तक का स्वास्थ्य कर दिया जाएगा जिसका प्रयोग वह पूरे परिवार के सदस्यों के लिए कर सकते हैं, प्रत्येक व्यक्ति के लिए ₹500000 नहीं दिए जाएंगे। 

2. कैशलेस इलाज की सुविधा

पात्र लाभार्थी सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में इस योजना के तहत इस राशि का कैशलेस लाभ ले सकते हैं। 

3. पहले से मौजूद बीमारियां भी शामिल

इस योजना के तहत निर्धारित किए गए नियमों के अनुसार पहले से चलती आई बीमारियों का भी इलाज उसमें शामिल किया जा सकता है।

4. देशभर में इलाज की सुविधा

इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी भारत के किसी भी राज्य में किसी भी सूचिबद्ध अस्पताल में इस योजना का लाभ ले सकते हैं। 

5. वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधा

कोई भी नागरिक जिनकी आयु 70 वर्ष या उससे अधिक है, उनकी आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना उन्हें इस योजना का पूरा-पूरा लाभ दिया जाएगा। 

Ayushman Bharat PMJAY 2026 की पात्रता

योजना में पात्रता मुख्य रूप से निर्धारित सामाजिक-आर्थिक मानदंडों और सरकारी लाभार्थी रिकॉर्ड के आधार पर तय होती है।

Ayushman Bharat PMJAY 2026 सामान्य पात्रता

  • ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवार। 
  • ग्रामीण क्षेत्रों में योजना द्वारा निर्धारित किए गए मानदंडों को पूरा करने वाले परिवार। 
  • शहरी क्षेत्र में योजना द्वारा तय किए गए व्यवसायों  से जुड़े पात्र  श्रमिक परिवार। 
  • 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकआई की परवाह किए बिना इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। 

ध्यान दें: इस योजना के तहत केवल काम आए होना या बेरोजगार होनाही इस योजना का लाभ उठाने के लिए सुनिश्चित नहीं है। इसके अलावा अपना नाम आधिकारिक लाभार्थी रिकॉर्ड में जांचना अनिवार्य है।

Ayushman Bharat PMJAY 2026 के जरूरी दस्तावेज

Ayushman Bharat PMJAY 2026 का लाभ उठाने के लिए विभिन्न दस्तावेजों की जरूरत होती है इसकी जानकारी नीचे दी गई है । 

  • आधार कार्ड या कोई भी पहचान प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
  • राशन कार्ड या परिवार से संबंधित विवरण (जहां आवश्यकता है)।
  • मोबाइल नंबर।
  • पात्रता सत्यापन के लिए योजना द्वारा निर्धारित किए गए आवश्यक अन्य दस्तावेज।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए पहचान और आयु सत्यापन की जरूरत हो सकती है। अंतिम आवश्यकताएं संबंधित सत्यापन प्रक्रिया के अनुसार तय होती हैं।

Ayushman Bharat PMJAY 2026 कार्ड कैसे बनवाएं?

आधिकारिक प्रक्रिया के अनुसार

चरण 1: सबसे पहले आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक लाभार्थी वेबसाइट पर जाएं। 

चरण 2:पोर्टल खुलने के बाद उपलब्ध विकल्प के अनुसार लॉगिन करें और अपनी पहचान से संबंधित पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें। 

चरण 3: अपना राज्य चुनकर उपलब्ध विकल्पों के अनुसार परिवार या लाभार्थी का ऑप्शन खोजें। 

चरण 4:यदि आपका नाम अगर लाभार्थियों की लिस्ट में मिलता है तो पोर्टल पर उपलब्ध निर्देशन के अनुसार अपना पहचान सत्यापित आगे बढ़ाएं।

चरण 5: अपनी पूरी पूछी गई पूरी जानकारी भरने के बाद अगर सत्यापन और आवश्यक स्वीकृति पूरी होती है तो और कार्ड जारी करने का विकल्प उपलब्ध हो तो अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करें। 

यदि किसी भी नागरिक को ऑनलाइन प्रक्रिया करने में परेशानी हो तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या इस योजना से जुड़े अस्पताल में जाकर आप इस योजना के तहत कोई भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं । 

निष्कर्ष

Ayushman Bharat PMJAY 2026 भारत सरकार द्वारा शुरू की गई आर्थिक स्थिति से कमजोर नागरिकों के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और अन्य पत्र परिवार सूचीबद्ध या निजी अस्पतालों में जाकर अपना इलाज करवा सकते हैं जिसके लिए सरकार द्वारा₹500000 की मदद दी जाएगी। इस राशि का उपयोग वह पूरे परिवार के लिए कर सकते हैं प्रत्येक व्यक्ति को ₹500000 नहीं दिए जाएंगे। 70 वर्ष या उससे ज्यादा आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना का लाभ उनकी आर्थिक स्थिति देखकर नहीं दिया जाएगा कोई भी वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकता है। 

योजना का लाभ लेने से पहले अपनी पात्रता की जांच करें और केवल आधिकारिक पोर्टल या अधिकृत केंद्रों से ही कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी करें।

FAQs – Ayushman Bharat PMJAY 2026

1. आयुष्मान भारत योजना में कितने रुपये तक का इलाज मिलता है?

पात्र परिवार को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य कवर मिलता है।

2. क्या आयुष्मान कार्ड से निजी अस्पताल में इलाज हो सकता है?

हां, योजना में सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कवर किए गए उपचारों का लाभ लिया जा सकता है।

3. क्या सभी नागरिक आयुष्मान भारत योजना के पात्र हैं?

नहीं, सामान्य PM-JAY में निर्धारित पात्रता लागू होती है। हालांकि, 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक आय की परवाह किए बिना पात्र हैं।

4. आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?

आधिकारिक लाभार्थी पोर्टल पर पात्रता जांच कर और आवश्यक सत्यापन पूरा करके कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

5. आयुष्मान भारत योजना की हेल्पलाइन क्या है?

योजना से संबंधित सहायता के लिए 14555 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment