Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026: ₹15000 तक का प्रोत्साहन का सुनहरा मौका, जानिए पात्रता और आवेदन

Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026: प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना भारत सरकार द्वारा भारत के युवाओं को प्रोत्साहित करने और कर्मचारियों के औपचारिक रोजगार व्यवस्था को बढ़ाने के लिए शुरू की गई है । भारत सरकार का इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य भारत के युवाओं को रोजगार प्रदान करना है और कर्मचारियों को औपचारिक रोजगार व्यवस्था से जोड़ना है।

इस योजना को 1 अगस्त 2025 में लागू किया गया है।इस योजना को 1 अगस्त 2025 से लागू किया गया। इसके लिए केंद्र सरकार ने ₹99,446 करोड़ का बजट पेश किया है। इस योजना के तहत नौकरी करने वाले कर्मचारियों को₹15000 तक का प्रोत्साहन देने का दावा किया गया है, और साथ ही यह दावा किया जाता है कि बेरोजगारों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिया जाएगा।

इस लेख में हम आपको इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी देंगे जैसे कि जरूरी दस्तावेज आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता, इसके लाभ, जरूरी दस्तावेज और आधिकारिक वेबसाइट आदि, तो इस लेख में आखिर तक बने रहिए।

Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026 क्या है?

Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026 को PM-VBRY के नाम से भी जाना जाता है। यह केंद्र सरकार की Employment Linked Incentive (ELI) योजना है, जिसे श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के माध्यम से लागू किया जा रहा है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य है जो भी प्राइवेट कंपनियां हमारे भारत में पहले से है उसमें नए-नए कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए और उसमें औपचारिक  रोजगार प्रोत्साहन देने की व्यवस्था की गई है इस।

इस योजना के तहत 1 अगस्त 2025 से लेकर 31 जुलाई 2027 के बीच में पैदा होने वाले छात्रों को रोजगार अवसरों के लिए शामिल किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य इन दो वर्षों में 3.25 करोड़ से अधिक रोजगार अवसरों को प्रोत्साहित करना है। 

Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026 के मुख्य उद्देश्य

Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026 के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

  • बेरोजगार युवाओं को औपचारिक रोजगार के लिए जोड़ना।
  • कंपनी और संस्थानों में अधिक से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति करना।
  • कर्मचारियों को EPFO के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ना।
  • रोजगार के अवसरों को पूरे देश भर में बढ़ावा देना।
  • विशेष रूप से मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में रोजगार को प्रोत्साहित करना।  

Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026 योजना के लाभ

इस योजना में कर्मचारियों और नियोक्ताओं के लिए अलग-अलग लाभ हैं।

1. पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को ₹15,000 तक

Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026 के तहत जो भी पत्र पहली बार नौकरी करेगी सरकार द्वारा उसे 15000 रुपए तक का वेतन दिया जाएगा। 

यह राशि दो किस्तों में दी जाती है:

  • पहली किस्त:6 महीने की सेवा पूरी करने के बाद पात्र को पहली किस्त दी जाएगी। 
  • दूसरी किस्त: पात्रता के अनुसार 12 महीने की सेवा पूरी करने के बाद उसे दूसरी किस्त दी जाएगी।

2. नियोक्ताओं को अतिरिक्त रोजगार पर प्रोत्साहन

भारत सरकार द्वारा शुरू गई इस योजना के तहत जिन भी युवाओं को नियुक्त किया जाएगा उन्हें प्रति माह लगभग ₹3000 तक का प्रोत्साहन मिल सकता है ।

कुछ सामान्य क्षेत्र में यह प्रोत्साहन लगभग 2 वर्षों तक किया जा सकता है। मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में प्रोत्साहन लगभग तीन से चार साल तक किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की पात्रता

इस योजना में आवेदन करने के लिए  नियोक्ता और कर्मचारियों की अलग-अलग पात्रता है।

पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों के लिए

योजना के भाग A के अंतर्गत सामान्य रूप से निम्न शर्तें लागू होती हैं:

  • आवेदन करने वाले युवक के लिए अनिवार्य है कि उसने इस योजना के लिए पहली बार ही योगदान किया हो।
  • आवेदन करने वाले कर्मचारियों की नौकरी की तिथि 1 अगस्त 2025 से लेकर 31 जुलाई 2027 तक की होनी चाहिए।
  • कर्मचारी की नौकरी शुरू करते समय उसकी मासिक वेतन 1 लाख तक की निर्धारित सीमा के भीतर होना अनिवार्य है।
  • कर्मचारियों को योजना में आवेदन करने के लिए इसके अंतर्गत निर्धारित सेवाअवधि और अन्य सभी शर्तों को पूरा करना होगा।

केवल बेरोजगार होना या 18 से 40 वर्ष की उम्र के बीच होना इस योजना में लाभ पाने के लिए पर्याप्त नहीं है। यह सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना नहीं है।

Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026 नियोक्ताओं के लिए पात्रता

योजना के भाग B में पात्र संस्थानों और नियोक्ताओं को अतिरिक्त रोजगार पैदा करने पर प्रोत्साहन दिया जाता है। इसके लिए EPFO से संबंधित पंजीकरण, निर्धारित आधार रोजगार संख्या, अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति और योगदान संबंधी शर्तों को पूरा करना जरूरी है।

सभी कंपनियों को स्वतः प्रोत्साहन नहीं मिलता। पात्रता का निर्धारण योजना के आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार होता है।

Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026 के जरूरी दस्तावेज

कर्मचारी और नियोक्ता के लिए आवश्यक जानकारी अलग-अलग हो सकती है। कर्मचारी के मामले में निम्नलिखित जानकारी उपयोगी हो सकती है:

  • आधार कार्ड (प्रमाण पत्र के लिए)
  • आवेदक के पास यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN)होना अनिवार्य है।
  • किसी भी बैंक खाते की जानकारी।
  • कर्मचारी के पास नौकरी शुरू करने की तारीख और वेतन से संबंधित पूरी जानकारी होना अनिवार्य है।
  • EPFO रिकॉर्ड में उपलब्ध कर्मचारी का विवरण।
  • UMANG ऐप के माध्यम से आवश्यक Face Authentication।

नियोक्ताओं को अपने संस्थान के EPFO पंजीकरण, कर्मचारियों के रिकॉर्ड और निर्धारित योगदान से संबंधित जानकारी की आवश्यकता हो सकती है।

अंतिम दस्तावेजों और सत्यापन की शर्तों के लिए आधिकारिक दिशा निर्देश देखें।

Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026 में आवेदन कैसे करें?

Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026 की प्रक्रिया सामान्य नौकरी भर्ती फॉर्म जैसी नहीं है। योजना में कर्मचारी और नियोक्ता की भूमिकाएं अलग हैं।

कर्मचारियों के लिए प्रक्रिया

चरण 1: सबसे पहले आपको यह पता करना है कि क्या आप इस योजनाकी शर्तों को पूरा करते हैं या नहीं।

चरण 2: यदि आप पहली बार इस योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आधिकारिक प्रक्रिया के अनुसार अपनी UAN बनाएं।

चरण 3: UMANG ऐप में उपलब्ध Face Authentication Technology के माध्यम से UAN का आवश्यक प्रमाणीकरण पूरा करें।

चरण 4: सुनिश्चित करें कि आपका नियोक्ता आपकी नौकरी और EPFO योगदान का रिकॉर्ड सही तरीके से दर्ज कर रहा है।

चरण 5: निर्धारित सेवा अवधि और अन्य शर्तें पूरी होने के बाद योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन के लिए पात्रता की जांच करें।

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की अंतिम तिथि

इस योजना के अंतर्गत पात्र रोजगार की निर्धारित अवधि 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 तक है।

हालांकि, रोजगार की पात्र अवधि और आवेदन या पंजीकरण की प्रक्रिया की समय-सीमा अलग-अलग हो सकती है। इसलिए नवीनतम निर्देशों के लिए आधिकारिक PM-VBRY पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी देखें।

निष्कर्ष

प्रधानमंत्री विकसित भारतीय रोजगार योजना भारत सरकार द्वारा युवाओं के लिए अपराजिता रोजगार को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। यह बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार द्वारा केंद्र सरकार द्वारा की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। इसमें पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को केंद्र सरकार द्वारा लगभग ₹15000 तक का प्रोत्साहन किया जाएगा।

यह योजना किसी प्रकार से भी बेरोजगार युवाओं या कर्मचारी को किसी भी सरकारी नौकरी या आर्थिक सहायता करने का दावा नहीं करती। इस योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए EPFO  सदस्यता नौकरी की तारीख वेतन सेवा अवधि और योजना से जुड़ी अन्य निर्धारित शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है ।यह योजना हर बेरोजगार व्यक्ति को सीधे सरकारी नौकरी या निश्चित आर्थिक सहायता देने का वादा नहीं करती।

FAQs – Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026

1. Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026 क्या है?

यह केंद्र सरकार द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है।

2. Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana 2026 योजना में कितने रुपये मिल सकते हैं?

सरकार द्वारा शुरू की गई इसी योजना के तहत कर्मचारियों को लगभग ₹15000 तक का प्रोत्साहन दिया जाएगा।

3. क्या यह योजना सभी बेरोजगार युवाओं के लिए है?

नहीं केवल युवाओं का बेरोजगार होना पर्याप्त नहीं है उसके अलावा नौकरी की तारीख वेतन और योजना से जुड़ी अन्य निर्धारित शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।

4. PM-VBRY योजना कब शुरू हुई?

यह योजना भारत सरकार द्वारा 1 अगस्त 2025 से लागू लागू की गई है।

Leave a Comment