Pradhan Mantri Kusum Yojana 2026: तो दोस्तों जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत में खेती करने वाले किसानों की संख्या बहुत ज्यादा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग खेती-बाड़ी करके अपने जीवन को चलाते हैं। इसी तरह खेती करने के लिए किसानों को खेतों में समय से पानी देना पड़ता है जिसके लिए किसानों को खेतों में पानी देने के लिए बिजली की और डीजल की जरूरत पड़ती है जिससे कि वह पानी देने के लिए अपने मोटर को चलाते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि बिजली समय पर नहीं मिलती और डीजल के पंप चलाने पर किसानों का खर्च ज्यादा बढ़ जाता है। इसी परेशानी को कम करने के लिए भारत सरकार ने एक नई योजना का निर्माण किया है जिसका नाम है प्रधानमंत्री कुसुम योजना।
इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने और खेती-बाड़ी करने के लिए सोलर ऊर्जा का इस्तेमाल करने के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता मिलने वाली राशि से वह अपने खेतों में सोलर पंप का उपयोग कर सकते हैं और बिजली तथा डीजल पर होने वाले खर्च को कम कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री कुसुम योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की खेती करने के लिए बिजली की सुविधा कोबेहतर बनाना है और उनकी आमदनी को बढ़ाने में उनकी सहायता करना है।
तो इस आर्टिकल में हम आपको इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जैसे कि इसके लाभ,सब्सिडी,पात्रता, जरूरी दस्तावेज और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे तो इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे।
Pradhan Mantri Kusum Yojana 2026 क्या है?
Pradhan Mantri Kusum Yojana 2026 भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा किसानों के उनके होने वाले बिजली और डीजल के खर्च को कम करने के हित में हित में शुरू की गई एक योजना है। इसका पूरा नाम प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (PM-KUSUM) है।
भारत सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत मार्च 2019 में की गई थी जिसका उद्देश्य किसानों को से जोड़ना था और उनकी खेती के लिए बिजली की सुविधा को बेहतर तरीके से उपलब्ध कराना है।
इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है और पहले से लगे बिजली वाले कृषि पंप को सौर ऊर्जा से चलाने में सहायता दी जाती है। इसके अलावा किसान अपनी जमीन पर सोलर पंप लगाकर बिजली बनाने का प्लांट भी लगा सकते हैं।

Pradhan Mantri Kusum Yojana 2026 का मुख्य उद्देश्य
Pradhan Mantri Kusum Yojana 2026 के निम्नलिखित उद्देश्य है
- सरकार की तरफ से किसानों को सोलर पंप लगाने की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- खेती में डीजल का प्रयोग कम से कम करना।
- किसानों को बिजली की बेहतर सुविधा प्रदान करना।
- किसानों की खेती में होने वाले खर्च को कम करना।
- सौर ऊर्जा से बिजली बनाकर किसानों की आमदनी को बढ़ाने में उनकी मदद करना।
- खेती में साफ और सस्ती ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाना
Pradhan Mantri Kusum Yojana 2026 के तहत कितनी सब्सिडी मिलती है?
Pradhan Mantri Kusum Yojana 2026 के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए सरकारी सब्सिडी दी जाती है। केंद्र सरकार की तरफ से किसान को लगभग का 30% तक हिस्सा दिया जाता है और राज्य सरकार की तरफ से लगभग 30% मदद दी जाती है उसके इलाहाबाद बाकी खर्च किस को उठाना पड़ता है।
जो किसान ने पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों में खेती करते हैं उन्हें लगभग सरकार की तरफ से 50% तक की सहायता दी जाती है। सबसे जरूरी ध्यान में रखने वाली बात यह है कि हर राज्य की सब्सिडी एक जैसी नहीं होती, यह पंप की क्षमता और सरकारी लागत की तरफ से तय किए गए नियमों पर निर्भर करती है।
इसलिए आवेदन करते समय राज्य से संबंधित विभाग की सब्सिडी की पूर्व की जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Pradhan Mantri Kusum Yojana 2026 के तीन मुख्य भाग
इस योजना को तीन भागों में बांटा गया है। हर भाग के तहत किसानों को अलग-अलग तरह की सुविधा दी जाती है।
1. पहला भाग (Component A)
इस बात के तहत किसान के पास जो खाली जमीन पड़ी है या जिसका उपयोग कम है उसमें वह अपना सोलर बिजली बनाने का प्लांट लगा सकते हैं।
प्लांट से बनने वाली बिजली को तय किए गए नियमों के अनुसार बिजली वितरण कंपनी को बेची जा सकती है।
ऐसा करने से किसान अपनी कम उपयोग होने वाली जमीन से अतिरिक्त आमदनी कमाने का मौका पा सकते हैं।
2. दूसरा भाग (Component B)
इस बात के तहत जिन किसानों के पास खेतों में बिजली की सुविधा नहीं है वह सोलर पंप लगा सकते हैं। ऐसा करने से उनकी टीचर की लागत कम हो जाएगी और वह सोलर पंप का इस्तेमाल करके अपने खेतों की सिंचाई कर सकते हैं।
3. तीसरा भाग (Component C)
इस भाग के तहतजिन किसानों के खेतों में पहले पहले से चलने वाले बिजली कृषि पंपों को सोलर ऊर्जा से जोड़ने की सुविधा प्रदान की जाती है। इस किसान अपने बिजली से चलने वाले पंपों को सोलर बिजली से चला सकते हैं। कुछ मामलों में जरूर से ज्यादा बनी हुई बिजली को वह वितरण कंपनी को भेज सकते हैं जिससे कि उनका और भी ज्यादा लाभ हो सकता है।
Pradhan Mantri Kusum Yojana 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
Pradhan Mantri Kusum Yojana 2026 का लाभ उठाने के लिए अलग-अलग श्रेणियां के किसान इसमें आवेदन कर सकते हैं।
मुख्य रूप से इनमें शामिल हैं:
- भारत देश के किसान।
- किसानों के समूह।
- ग्राम पंचायत।
- किसान उत्पादक संगठन (FPO)।
- सहकारी समितियां।
- पानी का इस्तेमाल करने वाले किसानों के समूह।
Also read:- Atal Pension Yojana 2026
Pradhan Mantri Kusum Yojana 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज
इस योजना में आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।
- आधार कार्ड ।
- पहचान पत्र।
- जमीन से संबंधित जरूरी दस्तावेज।
- बैंक खाते की जानकारी।
- मोबाइल नंबर।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- खेती और पंप से जुड़ी जरूरी जानकारी।
इस चीज का खास की ध्यान रखें कि हर राज्य में दस्तावेजों की जरूरत अलग हो सकती है इसलिए आवेदन करते समय अपने राज्य के हिसाब से जरूरी दस्तावेज की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें।


Pradhan Mantri Kusum Yojana 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
Official website:- Pradhan Mantri Kusum Yojana 2026
Pradhan Mantri Kusum Yojana 2026 के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया है।
- सबसे पहले प्रधानमंत्री कुसुम योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपने राज्य से जुड़ी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- उसके बाद आपके राज्य में आवेदन शुरू हुए हैं या नहीं इसकी जानकारी प्राप्त करें।
- अगर आपके राज्य के आवेदन शुरू हो चुके हैं तो संबंधित विभाग के बताए गए निर्देशों के हिसाब से आवेदन फॉर्म को भरे।
- आवेदन में मांगे के सभी जरूरी दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक भरे।
- इसके बाद इस योजना से जुड़ा संबंधित विभाग आपके आवेदन और दस्तावेजों की जांच करेगा।
- अगर आपका आवेदन स्वीकार हो जाता है तो संबंधित विभाग आगे की प्रक्रिया और सोलर पंप लगाने की जानकारी आपको दी जाएगी।

Pradhan Mantri Kusum Yojana 2026 में 2026-27 का नया अपडेट
Pradhan Mantri Kusum Yojana 2026 से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अपडेट 2026 के वर्ष में देखने को मिला है। सरकार द्वारा 24 मार्च 2026 को यह जानकारी दी गई है कि 31 दिसंबर 2025 तक अभी तक देश के लगभग 21,77,369 किसान ने इस योजना का लाभ उठाया है।
इसके अलावा सरकार ने इस योजना को बढ़ाकर 31 मार्च 2027 की तिथि निर्धारित की है, जिससे कि यह साफ पता चल रहा है कि 2026 से लेकर 2027 में भी इस योजना से जुड़ के काम किए जा सकते हैं। केवल इस बात को ध्यान में रखें कि जब आप इसमें अपना आवेदन कर रहे हैं तो आप किस राज्य से ताल्लुक रखते हैं क्योंकि हर राज्य के आवेदन अलग-अलग होते हैं।
निष्कर्ष
Pradhan Mantri Kusum Yojana 2026 भारत देश के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य जिस जमीन का उपयोग कम है और किसानों को सिंचाई करने के लिए डीजल और बिजली के पंप चला कर ज्यादा खर्च का सामना करना पड़ रहा है उन्हें सोलर पंप लगाकर बिजली तैयार करने में और बची हुई बिजली को बिजली विभाग को बेचने से अपनी आमदनी को बढ़ाने का एक सुनहरा मौका प्रदान किया जाता है। इसके अलावा इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने पुरानी बिजली वाले पंपों को और सोल्डर ऊर्जा से जोड़ने और जमीन पर शोल्डर बिजली का प्लांट लगाने की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
प्रश्न 1:Pradhan Mantri Kusum Yojana 2026 कब शुरू हुई थी?
उत्तर: प्रधानमंत्री कुसुम योजना की शुरुआत मार्च 2019 में की गई थी।
प्रश्न 2: प्रधानमंत्री कुसुम योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सोलर पंप की सुविधा देना, खेती में डीजल का इस्तेमाल कम करना और किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद करना है।
प्रश्न 3: प्रधानमंत्री कुसुम योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है?
उत्तर: सामान्य व्यवस्था में केंद्र सरकार की तरफ से तय लागत का 30 प्रतिशत और राज्य सरकार की तरफ से कम से कम 30 प्रतिशत मदद दी जाती है। कुछ राज्यों में केंद्र की मदद 50 प्रतिशत तक हो सकती है।
प्रश्न 4: प्रधानमंत्री कुसुम योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: इस योजना के तहत किसान, किसानों के समूह, सहकारी समितियां, ग्राम पंचायत और किसान उत्पादक संगठन संबंधित नियमों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न 5: प्रधानमंत्री कुसुम योजना 2027 तक बढ़ाई गई है?
उत्तर: हां, सरकारी जानकारी के अनुसार योजना को 31 मार्च 2027 तक बढ़ाया गया है।
प्रश्न 6: क्या प्रधानमंत्री कुसुम योजना में सोलर पंप मुफ्त मिलता है?
उत्तर: नहीं, यह पूरी तरह मुफ्त योजना नहीं है। इसमें सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाती है और बाकी खर्च योजना के नियमों के अनुसार किसान को देना पड़ता है।