Atal Pension Yojana 2026: 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी ₹5,000 तक मासिक पेंशन, जानें पूरी जानकारी

Atal Pension Yojana 2026: दोस्तों स्वागत है आप सबका हमारी वेबसाइट पर, तो जैसा कि आप सब जानते हैं कि भारत सरकार अपने देश के नागरिकों के लिए आए दिन कोई ना कोई योजना का निर्माण करती रहती है। भारत देश की सरकार अपने युवाओं के लिए आए दिन कोई ना कोई योजना काअविष्कार करती हैऔर साथ ही साथ अपने देश के बूढ़े लोगों के लिए भी कोई ना कोईयोजना का आविष्कार जरूर करती हैजिसका लाभ वह देश की हर एकनागरिक को देना चाहतेहैं। 

जब इंसान बूढ़ा हो जाता है तो उसमें काम करने की क्षमता कम हो जाती है, तब भी उसके पासहर महीने कुछ पैसे आते रहे इस चीज को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने हाल ही में एक नई योजना का आविष्कार किया है जिसका नाम है अटल पेंशन योजना। कुछ लोग ऐसे हैं जो सरकारी नौकरी नहीं करते हैं औरजिनके पास रिटायरमेंट के बाद पैसे मिलने की कोई भी पक्की व्यवस्था नहीं होती। ऐसे लोगों की आर्थिक सहायता करने के लिए भारत सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। 

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोग अपनी उम्र के हिसाब से हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा कर सकते हैं। जब उनकी उम्र 60 साल हो जाती है तो उन्हें इससे जुड़ी हुई राशि के अनुसार थोड़ी-थोड़ी पेंशन हर महीने दी जाती है। 

इस योजना से जुड़ा एक नया अपडेट अभी सामने आया है कि केंद्र सरकार में इस योजना की वित्त वर्ष 2030 से 2031 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। 

तो हम इस आर्टिकल में आपको इस अटल पेंशन योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देंगे  जैसे उसकी पात्रता, जरूरी दस्तावेज आदि के बारे में बताएंगे तो अंत तक इस आर्टिकल में बने रहे। 

Atal Pension Yojana 2026 क्या है?

अटल पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई बूढ़े लोगों के हित में एक योजना है जिसका उद्देश्य यह है कि जब कोई व्यक्ति 60 साल की वर्ष से ज्यादा हो जाएगा तो उसका काम करने की क्षमता कम हो जाती है तो ऐसे लोगों को राशि 60 साल की उम्र के बाद ₹5000 प्रति महीना उनके खर्च को चलाने के लिए भारत सरकार द्वारा दी जाएगी। इस योजना की शुरुआत 9 में 2015 से की गई थी लेकिन हाल ही में केंद्र सरकार ने इस वित्त वर्ष 2020 से लेकर 2021 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। 

इस योजना में जुड़ने वाले व्यक्ति को 60 साल की उम्र तक अपनी चुनी हुई पेंशन के हिसाब से पैसा जमा करना होता है। इसके बाद उसे हर महीने ₹1,000 से लेकर ₹5,000 तक की तय पेंशन मिल सकती है।

Atal Pension Yojana 2026 का मुख्य उद्देश्य

Atal Pension Yojana 2026 के निम्नलिखित मुख्य उद्देश्य हैं। 

  • 60 वर्ष की आयु के बाद हर महीने बूढ़े लोगों को पेंशन देना। 
  • वह लोग जिनकी आमदनी कम है उन्हें भविष्य के लिए बचत करने के लिए प्रोत्साहित करना।  
  • प्राइवेट क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को पेंशन की सुविधा प्रदान करना। 
  • लोगों को 60 साल की उम्र के बाद आर्थिक रूप से मजबूत बनाना। 
  • बुजुर्ग लोगों को हर महीने आमदनी का एक तय साधन देना।

Atal Pension Yojana 2026 में कितनी पेंशन मिलती है?

Atal Pension Yojana 2026 व्यक्ति अपनी जरूरत के अनुसार पांच तरह की मासिक पेंशन चुन सकता है। 

पेंशन का विकल्प60 साल के बाद हर महीने मिलने वाली राशि
पहला विकल्प₹1,000
दूसरा विकल्प₹2,000
तीसरा विकल्प₹3,000
चौथा विकल्प₹4,000
पांचवां विकल्प₹5,000

इस योजना में मिलने वाली पेंशन की राशि इस चीज पर निर्भर करती है कि आपने किस उम्र में इस योजना को शुरू किया और कौन सा पेंशन विकल्प चुना है। 

उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र से ही इस योजना में पैसा जोड़ना शुरु कर देता है तो उसे हर महीने कम पैसा जमा करना होता है, और दूसरी तरफ कोई व्यक्ति अगर इस योजना को 40 साल की उम्र में शुरू करता है तो उसे हर महीने ज्यादा पैसे जमा करने पड़ते हैं। 

Atal Pension Yojana 2026 के क्या लाभ हैं?

Atal Pension Yojana 2026 में लोगों को बुढ़ापे में मिलने वाले नंबर लिखने लाभ है

1. हर महीने पेंशन की सुविधा

इस योजना के तहत इसका पहला और सबसे बड़ा लाभ यह है कि 60 साल की उम्र के बाद व्यक्ति को चुने हुए विकल्प के अनुसार हर महीने  ₹1,000  से ₹5000 तक की पेंशन दी जाती है। 

2. सरकार की गारंटी

इस योजना में चुनी हुई पेंशन की गारंटी भारत सरकार देती है अगर इस योजना से मिलने वाली पेंशन कम पड़ती है तो सरकार उसकी कमी पूरी करती है।

 3. पति या पत्नी को भी पेंशन

अगर इस योजना को किसी व्यक्ति ने शुरू किया है और उसकी मृत्यु हो जाती है तो उसके पति या पत्नी को वह मासिक पेंशन मिलती है। 

4. नॉमिनी को पैसे मिलते हैं

इस योजना के अनुसार योजना से जुड़े व्यक्ति या उसके पति या पत्नी दोनों की मृत्यु हो जाती है तो उसके बाद उनकी पेंशन की राशि उसके नॉमिनी को दी जाती है। 

5. छोटी बचत से भविष्य की तैयारी

इस योजना के तहत अगर आप इस योजना को आज ही शुरू करते हैं तो चुनी हुई पृथ्वी के हिसाब से हर महीने, तीन महीने या 6 महीने बाद आपका पैसा जमा कर सकते हैं। 

Atal Pension Yojana 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

Atal Pension Yojana 2026 में आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं।

  • इस योजना में आवेदन करने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • उसकी उम्र कम से कम 18 और ज्यादा ज्यादा 40 साल होनी चाहिए। 
  • उसके पास है बैंक में या पोस्ट ऑफिस में बचत खाता होना अनिवार्य है। 
  • वह 1 अक्टूबर 2022 से पहले से आयकर देने वाला व्यक्ति नहीं होना चाहिए।

ध्यान दें: जो व्यक्ति 1 अक्टूबर 2022 को या उसके बाद आयकरदाता है या पहले आयकर दे चुका है, वह इस योजना में नया खाता नहीं खोल सकता।

Atal Pension Yojana 2026 में कितना पैसा जमा करना पड़ता है?

इस महीने में हर महीने जमा की जाने वाली राशि सभी लोगों के लिए एक जैसी नहीं होती । यह मुख्य रूप से दो बातों पर निर्भर करता है कि आप किस उम्र में योजना से जुड़ रहे हैंऔर आप 60 साल के बाद कितनी मासिक पेंशन चाहते हैं। 

उदाहरण के लिए अगर आप 18 साल की उम्र में ₹5000 मासिक पेंशन का विकल्प चुनते हैं तो आपको लगभग 210 रुपए हर महीने जमा करने होते हैं, और वहीं दूसरी तरफ अगर आप 40 साल की उम्र में यह पेंशन का विकल्प चुनते हैं तो आपको लगभग 1454 रुपए हर महीने जमा करने होते हैं। 

आप अपनी सुविधा के अनुसार मासिक, तीन महीने या छह महीने में पैसा जमा करने का विकल्प चुन सकते हैं। यह पैसा आपके बैंक खाते से अपने आप कटता है।

Atal Pension Yojana 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

Atal Pension Yojana 2026 में आपको निम्नलिखित जरूरी दस्तावेजों को पूरा करना होता है। 

  • आधार कार्ड।
  • बैंक खाते की जानकारी।
  • मोबाइल नंबर।
  • नॉमिनी की जानकारी।
  • पति या पत्नी की जानकारी, जहां लागू हो।

Atal Pension Yojana 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

अटल पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करना अनिवार्य है अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप अपने बैंक या पोस्ट ऑफिस से इसमें आवेदन कर सकते हैं। 

Official website:- Atal Pension Yojana 2026

आवेदन करने का सामान्य तरीका इस प्रकार है:

चरण 1: बैंक या पोस्ट ऑफिस जाएं

सबसे पहले आप अपने बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाए जहां आपका बजट खाता है। सबसे पहले उस बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाएं जहां आपका बचत खाता है।

चरण 2: अटल पेंशन योजना का फॉर्म लें

वहां जाने के बाद आप अपना अटल पेंशन योजना का आवेदन फार्म ले। वहां से अटल पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।

चरण 3: जरूरी जानकारी भरें

फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे। फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, बैंक खाते की जानकारी और दूसरी जरूरी जानकारी भरें।

चरण 4: पेंशन का विकल्प चुनें

अपनी जरूरत के अनुसार पांच पेंशन विकल्पों  ₹1,000, ₹2,000, ₹3,000, ₹4,000 या ₹5,000 में से एक पेंशन विकल्प चुनें।

चरण 5: फॉर्म जमा करें

पूरे फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरने के बाद उसे बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा करवा दें। 

चरण 6: खाते की जानकारी प्राप्त करें

आवेदन पूरा होने के बाद आपका नाम से अटल पेंशन का जाए योजना का खाता खोला जाएगा और छूने की राशि के अनुसार आपके खाते से पैसा कटना शुरू हो जाएगा। 

निष्कर्ष

अटल पेंशन योजना 2026 उन लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना साबित हो सकती है जो अपने बुढ़ापे के लिए हर महीने कुछ पैसे बचा कर रखना चाहते हैं। इस योजना के तहत व्यक्ति अपनी उम्र और जरूरत के हिसाब से अपनी पेंशन का विकल्प चुन सकता है। 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद उसे हर महीने ₹1,000 से ₹5,000  तक की पेंशन मिल सकती है। इसके अलावा अगर इसमें किसी भी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके बाद उसके पति या पत्नी को भी पेंशन मिल सकती है। 

अगर आप भी इस योजना के पात्र हैं तो जल्द से जल्द अपने पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करें और इसमें आवेदन कर कर अपने भविष्य को सुरक्षित करें धन्यवाद। 

FAQ’S

प्रश्न 1: Atal Pension Yojana 2026 कब शुरू हुई थी?

उत्तर: अटल पेंशन योजना की शुरुआत 9 मई 2015 को की गई थी।

प्रश्न 2: Atal Pension Yojana 2026 में कितनी पेंशन मिलती है?

उत्तर: इस योजना में 60 साल की उम्र के बाद ₹1,000 से ₹5,000 तक हर महीने पेंशन मिलती है।

प्रश्न 3: Atal Pension Yojana 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर: 18 से 40 साल की उम्र का ऐसा भारतीय नागरिक, जो आयकरदाता नहीं है और जिसके पास बचत बैंक या पोस्ट ऑफिस खाता है, आवेदन कर सकता है।

प्रश्न 4: क्या 40 साल से ज्यादा उम्र का व्यक्ति इस योजना में आवेदन कर सकता है?

उत्तर: नहीं, इस योजना में आवेदन करने के लिए अधिकतम उम्र 40 साल है।

प्रश्न 5: क्या Atal Pension Yojana 2026 में भी जारी है?

उत्तर: हां, जनवरी 2026 में केंद्र सरकार ने इस योजना को वित्त वर्ष 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी है।

प्रश्न 6: क्या अटल पेंशन योजना में पति या पत्नी को भी पेंशन मिलती है?

उत्तर: हां, योजना से जुड़े व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके पति या पत्नी को वही मासिक पेंशन मिलती है।

प्रश्न 7: अटल पेंशन योजना के लिए कहां आवेदन करें?

उत्तर: आप अपने बचत खाते वाले बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर आवेदन कर सकते हैं। पात्र लोग ऑनलाइन eAPY सुविधा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रश्न 8: क्या आयकर देने वाला व्यक्ति अटल पेंशन योजना में आवेदन कर सकता है?

उत्तर: नहीं, 1 अक्टूबर 2022 से जो व्यक्ति आयकर देता है या पहले आयकर दे चुका है, वह इस योजना में नया खाता नहीं खोल सकता।

Leave a Comment