Lakhpati Bitiya Yojana 2026: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सबका हमारे इस लेख पर। जैसा कि हम सब जानते हैं भारत सरकार अपनी बेटियों की उज्जवल भविष्य के लिए और उनकी शिक्षा को सुरक्षित करने के लिए आए दिन कोई ना कोई योजना का निर्माण करती रहती है। कुछ बेटियां अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से अपनी पढ़ाई को जारी नहीं रख पाती हैं। योग्य होने के बावजूद भी पैसों की कमी की वजह से उन्हें अपनी शिक्षा को बीच में ही छोड़ना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने एक नई योजना का आविष्कार किया है जिसका नाम है लखपति बिटिया योजना। इस योजना के तहत बालिकाओं को जन्म से लेकर उच्च स्तर की शिक्षा तक अलग-अलग चरणों में उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है और उन्हें भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना में बेटियों के नाम पर अलग-अलग शैक्षणिक उपलब्धियां के आधार पर राशि जमा की जाती है। योजना द्वारा निर्धारित किए गए नियमों के अनुसार इस पर सरकार द्वारा ₹61000 तक का योगदान हो सकता है जिस पर ब्याज दर भी मिलता है।
तो दोस्तों हम इस आर्टिकल में आपको इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जैसे कि इसके लाभ, उनकी पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आदि तो इस आर्टिकल में हमारे साथ अंत तक बने रहे।

Lakhpati Bitiya Yojana 2026 क्या है?
Lakhpati Bitiya Yojana 2026 दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत जो भी बालिकाओं आर्थिक स्थिति से कमजोर हैं उन्हें सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना को सरकार दिल्ली सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2026 से लागू किया गया है पहले से चलती आ रही दिल्ली लाडली योजना 2008 में जिसे शुरू किया गया था उसकी जगह है। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित एक योजना है। इसे 1 अप्रैल 2026 से लागू किया गया है। इस योजना ने पहले से चल रही दिल्ली लाडली योजना 2008 की जगह ली है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों को शिक्षा जारी रखने के लिए किया गया है, ऐसा परिवार जो आर्थिक स्थिति से कमजोर हैं उन्हें आर्थिक सहायता देना है और परिवार की बेटियों को उनके भविष्य के लिए बचत तैयार करना है।
Lakhpati Bitiya Yojana 2026 के तहत बालिका को जन्म और आगे की पढ़ाई के अलग-अलग चरणों में उसके नाम पर सरकार की ओर से आर्थिक राशि जमा होती है। इसमें जन्म के समय 11000 रुपए की सहायता मिलती है और निर्धारित कक्षाओं में एडमिशन लेने पर ₹5000 तक की सहायता मिलती है।
इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा और ग्रेजुएशन करने वाली बेटियों को कोर्स की अवधि के अनुसार ₹10000 से लेकर 25000 रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
इसी तरह सरकार द्वारा निर्धारित किए गए सभी चरणों को पूरा करने पर सरकार की ओर से 61,000 तक का कुल योगदान मिलता है। जमा राशि को निर्धारित किए गए नियमों के अनुसार 18 या 21 वर्ष की बेटी की आयु पूरी होने पर और संबंधित पढ़ाई पूरी होने पर प्राप्त किया जा सकता है।

Lakhpati Bitiya Yojana 2026 के लाभ
Lakhpati Bitiya Yojana 2026 के प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं:
- सबसे पहले जब बालिका का जन्म होगा उसे समय पर ₹11,000 की सहायता जमा की जाती है।
- कक्षा 1, 6, 9, 11 और 12 में एडमिशन करने के चरण में ₹5,000 जमा किए जाते हैं।
- 1 वर्ष की अवधि के डिप्लोमा के लिए ₹10,000 की सहायता मिलती है।
- दो वर्षीय डिप्लोमा के लिए कुल ₹20,000 दिए जाते हैं।
- 3 वर्ष की अवधि के डिप्लोमा या ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी करने तक ₹20,000 तक की सहायता मिलती है।
- चार वर्ष की ग्रेजुएशन के लिए ₹25,000 तक की सहायता दी जाती है।
- सरकारी योगदान पर निर्धारित किए गए नियमों के अनुसार ब्याज दर भी मिलता है।
- जमा की गई राशि का भुगतान आप पात्रता और निर्धारित की की शर्तों को पूरा करने के बाद कर सकते हैं।

Lakhpati Bitiya Yojana 2026 की पात्रता
Lakhpati Bitiya Yojana 2026 का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करना होता है।
- योजना के अनुसार बालिका का जन्म दिल्ली में हुआ होना चाहिए।
- बालिका के जन्म का प्रमाण पत्र दिल्ली के रजिस्ट्रार द्वारा जारी हुआ होना चाहिए।
- आवेदन करने वाला परिवार आवेदन की तारीख से कम से कम पिछले तीन वर्षों से दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले परिवार की सालाना आय 120000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना के अनुसार परिवार की अधिकतम दो बेटियां इसका लाभ उठा सकती हैं।
- स्कूल में पढ़ने वाली बालिका दिल्ली के सरकारी, MCD, NDMC या सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ रही होनी चाहिए।
- 18 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले बालिका का विवाह नहीं हुआ होना चाहिए।
- योजना में निर्धारित नियमों के अनुसार बालिका का टीकाकरण पूरा हुआ होना चाहिए।
उच्च शिक्षा के मामले में मान्यता प्राप्त संस्थानों से डिप्लोमा और ग्रेजुएशन करने वाली बालिकाएं भारत के किसी भी राज्य में पढ़ाई कर रही हों, तो निर्धारित शर्तों के अनुसार पात्र हो सकती हैं।
Also read:- Annapurna Yojana 2026
Lakhpati Bitiya Yojana 2026 के जरूरी दस्तावेज
Lakhpati Bitiya Yojana 2026 में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता का आधार कार्ड
- बालिका का आधार कार्ड
- दिल्ली निवास प्रमाण
- राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र
- परिवार की वार्षिक आय का स्व-घोषणा पत्र
- माता-पिता और बालिका की संयुक्त फोटो
- स्कूल में प्रवेश का प्रमाण पत्र
- कॉलेज या संस्थान का प्रवेश प्रमाण पत्र, जहां लागू हो
- टीकाकरण प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
यदि बालिका दिल्ली के किसी निजी स्कूल में पढ़ रही है, तो स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा जारी प्रमाण पत्र भी जरूरी है, जिसका संबंधित क्षेत्र के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन किया गया हो।

Lakhpati Bitiya Yojana 2026 में आवेदन की प्रक्रिया
Lakhpati Bitiya Yojana 2026 में आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इसकी प्रक्रिया काफी सरल है।
ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका
सबसे पहले दिल्ली लखपति बिटिया योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद उपलब्ध आवेदन से संबंधित विकल्प पर क्लिक करें।
उसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
उसके बाद बालिका का नाम,जन्म, माता-पिता की जानकारी, परिवार की आई, और दिल्ली में निवास से संबंधित जानकारी दर्ज करें।
मांगी गई सभी जरूरी दस्तावेजों को निर्धारित तरीके से अपलोड करें।
पूरी जानकारी भरने के बाद उसे एक बार अच्छी तरह से जांच लें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।
आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको जो रसीद दी जाती है उसे संभाल कर रखें।
जमा होने के बाद संबंधित महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा दस्तावेजों की जांच की जाती है और आवेदन स्वीकृत पूरी होने पर योजना के नियमों के अनुसार बालिका के नाम पर आर्थिक सहायता जमा की जाती है।
आवेदन की अंतिम तारीख
Lakhpati Bitiya Yojana 2026 की उपलब्ध जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार की महिला एवं विकास द्वारा निर्धारित की गई 22 सितंबर 2026 को आखिरी डेट तय की गई थी और उसे अब बढ़कर 31 दिसंबर 2026 कर दिया गया है। योजना द्वारा निर्धारित किए गए नियम के अनुसार बिटिया के जन्म के 1 वर्ष के भीतर या संबंधित शैक्षिक प्रवेश के 90 दिनों के भीतर इसमें आवेदन करना होता है। विशेष मामलों में जिला अधिकारी नियमानुसार समय सीमा में छूट दे सकते हैं।
तो यदि आप भी दिल्ली के निवासी हैं और आप योजना द्वारा निर्धारित की गई सभी पात्रताओं को पूरा करते हैं तो जल्द से जल्द इस योजना में आवेदन करें और इस योजना का लाभ उठाएं और अपनी बेटी के भविष्य को उज्जवल करें,धन्यवाद।
निष्कर्ष
Lakhpati Bitiya Yojana 2026 दिल्ली सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य बेटियों की शिक्षा और आर्थिक सुरक्षा को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से पात्र बालिकाओं को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना में कुल सरकारी योगदान ₹61,000 तक हो सकता है, जिस पर निर्धारित नियमों के अनुसार ब्याज भी मिलता है।
यदि आपकी बेटी इस योजना की पात्रता पूरी करती है, तो आप आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज और योजना की शर्तें जरूर जांच लें।
Lakhpati Bitiya Yojana 2026 FAQs
प्रश्न 1. Lakhpati Bitiya Yojana 2026 किस राज्य में शुरू की गई है?
उत्तर: यह योजना दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई है।
प्रश्न 2. इस योजना की शुरुआत कब हुई?
उत्तर: यह योजना 1 अप्रैल 2026 से लागू हुई है।
प्रश्न 3. योजना के तहत कितनी आर्थिक सहायता मिलती है?
उत्तर: अलग-अलग चरणों में कुल सरकारी योगदान ₹61,000 तक हो सकता है। इसके अलावा निर्धारित ब्याज भी मिलता है।
प्रश्न 4. परिवार की वार्षिक आय कितनी होनी चाहिए?
उत्तर: परिवार की वार्षिक आय ₹1,20,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
प्रश्न 5. एक परिवार की कितनी बेटियां लाभ ले सकती हैं?
उत्तर: एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
प्रश्न 6. आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
उत्तर: दिल्ली सरकार द्वारा आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।
प्रश्न 7. इस योजना में आवेदन कहां करें?
उत्तर: आवेदन दिल्ली सरकार के आधिकारिक Lakhpati Bitiya Scheme पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।