Pradhan Mantri Viksit Gram Swaraj Yojana 2026: केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए और ग्राम पंचायतको मजबूत करने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है जिसका नाम है प्रधानमंत्री दीक्षित ग्राम स्वराज योजना। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है गांव में विकास करना, पंचायत की कार्य क्षमता को बढ़ाना और लोगों तक सरकारी योजनाओं के लाभ को सही तरीके से पहुंचने में मदद करना है।
इस योजना को लागू करने के लिए काफी समय से बातचीत चल रही थी और अंत में आकर 28 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय मित्र मंडल ने इस योजना को लागू करने की मंजूरी दे दी है। इस योजना को वर्ष 2026- 27 से लेकर 2030-31 लागू करने की मंजूरी दे दी है। बो
तो चलिए दोस्तों इस लेख में हम आपको इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें हैं जैसे की इसका उद्देश्य, आवेदन की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, पात्रता और इस योजना से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताएंगे तो हमारे साथ इस लेख में आखिर तक बन रहे। क्या बोल रहे थे
Pradhan Mantri Viksit Gram Swaraj Yojana 2026 योजना क्या है?
प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना है जिसका उपदेश एक गांव के क्षेत्र में विकास करना और ग्राम पंचायत को मजबूत करना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांव में होने वाले विकास परियोजनाओं का लोगों को पूरा लाभ मिलना है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांव के पंचायत में डिजिटल सुविधा प्रदान करवाना है जिसे उन्हें प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी लेने में मदद होगी।
इससे ग्राम पंचायतें गांव की जरूरत को समझ कर विकास की और अपने कदम बढ़ाएंगे और योजनाओं का भरपूर लाभ उठा पायेंगे।
Also read:- PM Surya Ghar Mufat Bijli Yojana 2026
Pradhan Mantri Viksit Gram Swaraj Yojana 2026 का मुख्य उद्देश्य
Pradhan Mantri Viksit Gram Swaraj Yojana 2026 के कुछ मुख्य उद्देश्य हैं:
- ग्राम पंचायतों में विकास और उन्हें मजबूत मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना।
- गांवों के विकास के बारे में सोचकर बेहतर योजना तैयार करना।
- पंचायतों के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाना।
- सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव के लोगों तक पहुंचाना।
- पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना।
- पंचायतों के पैसे और संसाधनों का सही उपयोग सुनिश्चित करने में मदद करना।
- गांवों के विकास में लोगों की भागीदारी बढ़ाना।
प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना के लाभ
Pradhan Mantri Viksit Gram Swaraj Yojana 2026 से ग्राम पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों को कई तरह से लाभ मिलने की उम्मीद है।
1. पंचायतों को प्रशिक्षण: जिन व्यक्तियों को पंचायत के सरपंच और आदि पंचायत से जुड़े हुए प्रतिनिधि और कर्मचारियों को बेहतर कामकाज के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
2. गांवों की बेहतर योजना: गांव की पंचायत में लोग अपनी जरूरत के अनुसार विकास की योजना और भी बेहतर तरीके से तैयार करेंगे।
3. डिजिटल सुविधाएं: गांव में डिजिटल सुविधा प्रदान करना जिससे कि गांव के संसाधनों और विकास से जुड़ी हुई जानकारी उन्हें समय पर मिलती रहे।
4. सरकारी योजनाओं की जानकारी: गांव के लोग सरकार की तरफ से नई कोई भी योजना आए उसके बारे में उन्हें जागरूक किया जाए ताकि वह योजना का लाभ उठा सके।
5. कामकाज में पारदर्शिता: पंचायतों के खर्च, लेखा-जोखा और ऑडिट की प्रक्रिया को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।
6. पंचायतों की आर्थिक मजबूती: पंचायतों को उपलब्ध सरकारी धन का सही उपयोग करने और अपने स्तर पर राजस्व जुटाने की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
Pradhan Mantri Viksit Gram Swaraj Yojana 2026 के लिए कितना बजट रखा गया है?
केंद्र सरकार ने Pradhan Mantri Viksit Gram Swaraj Yojana 2026 के लिए कुल 7,395.55 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है।
इसमें केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 4,869.48 करोड़ रुपये और राज्य सरकारों की हिस्सेदारी 2,526.07 करोड़ रुपये होगी।
यह योजना वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक लागू की जाएगी।

Pradhan Mantri Viksit Gram Swaraj Yojana 2026 का लाभ किन्हें मिलेगा?
इस योजना के सीधे लाभार्थियों में ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि, पंचायत कर्मचारी और इससे जुड़े अन्य लोग शामिल होंगे।
सरकारी जानकारी के अनुसार, देश की 2.55 लाख से अधिक पंचायतों और पारंपरिक ग्रामीण स्थानीय संस्थाओं को इस योजना के दायरे में लाया जाएगा।
इस योजना के तहत लगभग 32 लाख पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों की क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा।
यह योजना सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की जाएगी।
Pradhan Mantri Viksit Gram Swaraj Yojana 2026 के लिए पात्रता
यह योजना आम नागरिकों के लिए व्यक्तिगत आवेदन वाली योजना नहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों और ग्रामीण स्थानीय निकायों को मजबूत बनाना है।
इसलिए इसमें किसी व्यक्ति के लिए आयु, परिवार की आय या शैक्षणिक योग्यता जैसी व्यक्तिगत पात्रता की शर्तें निर्धारित नहीं की गई हैं।
योजना को राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन के माध्यम से लागू किया जाएगा।
Pradhan Mantri Viksit Gram Swaraj Yojana 2026 में आवेदन कैसे करें?
इस योजना के लिए आम नागरिकों को खुद से कोई ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
योजना को लागू करने के लिए राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश अपने वार्षिक कार्य योजना प्रस्ताव तैयार करेंगे। इन योजनाओं की जांच और मंजूरी निर्धारित सरकारी प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।
योजना के कामकाज में eGram Swaraj जैसे मौजूदा डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद ली जाएगी।
इसलिए अगर आपको इंटरनेट पर इस योजना के नाम से कोई व्यक्तिगत आवेदन फॉर्म या रजिस्ट्रेशन फीस मांगी जाती है, तो पहले उसकी सरकारी पुष्टि जरूर करें।
Official website:- Pradhan Mantri Viksit Gram Swaraj Yojana 2026

निष्कर्ष
प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना 2026 का उद्देश्य गांवों में विकास की प्रक्रिया को बेहतर बनाना और ग्राम पंचायतों को मजबूत करना है। इस योजना के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण, डिजिटल सुविधाएं और बेहतर योजना बनाने में सहायता दी जाएगी।
यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में पारदर्शिता, जनभागीदारी और स्थानीय विकास को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। इसका लाभ मुख्य रूप से ग्राम पंचायतों और ग्रामीण स्थानीय निकायों की कार्यक्षमता मजबूत होने के रूप में मिलेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. Pradhan Mantri Viksit Gram Swaraj Yojana 2026 कब शुरू हुई?
इस योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 28 अक्टूबर 2026 को मंजूरी दी है। इसे 2026-27 से लागू करने की मंजूरी मिली है।
2. प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना का बजट कितना है?
इस योजना के लिए कुल 7,395.55 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
3. इस योजना का लाभ किसे मिलेगा?
इस योजना का सीधा लाभ ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों, पंचायत कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों को मिलेगा।
4. क्या आम नागरिक इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?
नहीं। यह आम नागरिकों के व्यक्तिगत आवेदन वाली योजना नहीं है। इसे राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के माध्यम से लागू किया जाएगा।
5. यह योजना कितने समय तक लागू रहेगी?
इस योजना को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक लागू करने की मंजूरी दी गई है।