Pradhan Mantri SVANidhi Yojana 2026: दोस्तों हम सब जानते हैं कि हमारे भारत देश में लोग अपना घर का घर चलाने के लिए कई सारेकाम करते हैं। इसी तरीके से देश भर में की छोटे दुकानदार और सड़क पर सामान बेचने वाले लोग भीअपने घर का घर चलाने के लिए काम करते हैं। तो ऐसे ही छोटे दुकानदार और सड़क पर सामान बेचने वाले लोगों की आर्थिक सहायता करने के लिए भारत सरकार ने एक योजना की शुरुआत की है जिसका नाम है प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना। वर्षगान द्वारा शुरू की गई इसी योजना के तहतसड़क पर सामान बेचने वाले लोग और छोटे दुकानदारों को अपना कारोबार चलाने और बढ़ाने के लिए बिना किसी गारंटी के लोन दिया जाता है।
इस योजना की शुरुआत हमारे भारत देश में काफी पहले हो चुकी थी और इस योजना में पहले ₹10000 तक का लोन दिया जाता था, लेकिन हाल ही में सरकार ने इस योजना में बदलाव करके मिलने वाली राशि को ₹15000, ₹25000 और ₹50000 तक कर दिया है।
तो दोस्तों हम इस लेख में आपको इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि इस्की पात्रता, लाभ, जरूरी दस्तावेज, आवेदन की प्रक्रिया, आदि सब के बारे में बताएंगे तो दोस्तों इस लेख में हमारे साथ आखिर तक बने रहे।
Pradhan Mantri SVANidhi Yojana 2026 क्या है?
असल मे Pradhan Mantri SVANidhi Yojana 2026 का पूरा नाम प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM Street Vendor’s AtmaNirbhar Nidhi) है, जिसे देश भर मे प्रधानमंत्री सुनिधि योजना से जाना जाता है।
इस योजना की शुरुआत 1 जून 2020 को की गई थी, जिसका उद्देश्य सड़क पर सामान बेचने वाले और छोटे दुकानदारों की आर्थिक सहायता करना था। इस योजना के तहत पहले सड़क पर सामान बेचने वाले लोगों और दुकानदारों को ₹10000 तक की राशि का लोन दिया जाता था, लेकिन अब सरकार ने हाल ही में इस योजनामें कुछ बदलाव करके लोन की राशि को बढ़ाकर ₹15000,₹25000,और ₹50000कर दिया है।
इस योजना के तहत जो लोग सड़क पर सब्जी बेचते हैं,फ़ल बेचते हैं, यह चाय की दुकान चलाते हैं, मोची,नाई और अन्य कारोबार चलाने वाले लोगों को बिना गारंटी के लोन दिया जाता है।
सरकार ने अगर 2025 में इस योजना के तहत मिलने वाली राशि में बदलाव किए हैं और लोन की अवधि 31 मार्च 2030 तक बढ़ा दी गई है।
Also read:- Pradhan Mantri SVANidhi Yojana 2026
Pradhan Mantri SVANidhi Yojana 2026 के मुख्य लाभ
Pradhan Mantri SVANidhi Yojana 2026 के तहत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं।
1. बिना गारंटी के लोन: इस योजना के तहत कारोबार करने के लिए मिलने वाला लोन बिना किसी गारंटी के मिल सकता है उसमें किसी भी चीज को गिरवी रखने की कोई आवश्यकता नहीं।
2. पहली किस्त में ₹15,000 तक: जो भी व्यक्ति इस योजना के तहत लोन लेना चाहता है वह पहली बार में ₹15000 तक का लोन ले सकता है।
3. दूसरी किस्त में ₹25,000 तक: पहली बार लोन ली हुई राशि की किस्त समय पर चुकाने और जरूरी रहते पूरी करने पर लाभार्थी दूसरी किस्त ₹25000 तक की ले सकता है।
4. तीसरी किस्त में ₹50,000 तक: दूसरी किस्त का लोन की राशि को समय पर चुकाने और उसकी जरूरी शर्तें पूरी करने पर पात्र तीसरी किस्त में ₹50000 तक के लोन के लिए अप्लाई कर सकता है।
5. ब्याज में सब्सिडी: इस योजना के तहत जो भी व्यक्ति लोन लेता है और उसे समय पर चुकाता है उन्हें 7% तक सालाना ब्याज की सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।
6. डिजिटल पेमेंट पर कैशबैक: डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए योजना के तहत निर्धारित शर्तों के अनुसार कैशबैक भी मिलता है।
7. RuPay क्रेडिट कार्ड: लोन लेने वाले पत्र जब दूसरी किस्त का लोन सफलतापूर्वक भर देते हैं तो उन्हें ₹30000 तक की सीमा वाला यूपीआई से जुड़ा RuPay क्रेडिट कार्ड मिल सकता है।
Pradhan Mantri SVANidhi Yojana 2026 में कितना लोन मिलता है?
सरकार ने योजना के तहत लोन की राशि तीन चरणों में निर्धारित की है।
| लोन की किस्त | अधिकतम लोन राशि |
| पहली किस्त | ₹15,000 |
| दूसरी किस्त | ₹25,000 |
| तीसरी किस्त | ₹50,000 |
एक चीज का ध्यान रखना आवश्यक है इस लोन की अधिकतम शिव ₹50000 तक है। लोन लेने वाले व्यक्ति को पूरी राशि मिलना जरूरी नहीं है, लोन बैंक की जांच और योजना के अनुसार निर्धारित की गई पात्रता के आधार पर मंजूर किया जाता है।
Also read:- Pradhan Mantri Swanidhi Gram Aawas Yojana
Pradhan Mantri SVANidhi Yojana 2026 की पात्रता
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं।
- आवेदन करने वाले व्यक्ति सड़क पर सामान बेचने वाला या सेवा देने वाला स्ट्रीट वेंडर होना चाहिए।
- इसमें आवेदन करने वाले व्यक्ति का कारोबार योजना के तहत शहरी क्षेत्र या अन्य अधिसूचित क्षेत्र में होना चाहिए।
- आवेदक के पास Certificate of Vending (CoV) या Letter of Recommendation (LoR) होना चाहिए, जैसा कि उसके काम में लागू हो।
- काम करने वाले व्यक्ति की पहचान और पात्रता संबंधित नगर निकाय या स्थानीय शहरी निकाय द्वारा स्थापित होनी चाहिए।
- इसमें दूसरी और तीसरी किस्त का लाभ इस व्यक्ति को मिलेगा जिसने पिछले किस्त का लोन समय पर चुकाया हो और संबंधित शर्तों को पूरा किया हो।

Pradhan Mantri SVANidhi Yojana 2026के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन और सत्यापन के समय सामान्य रूप से इन दस्तावेजों या जानकारियों की जरूरत पड़ सकती है:
- आधार कार्ड (पहचान पत्र के आधार पर)
- किसी भी बैंक खाते की जानकारी।
- मोबाइल नंबर (जो आधार से जुदा हो)
- Certificate of Vending या Letter of Recommendation
- पहचान पत्र और पते से जुड़े आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो, यदि मांगी जाए
Pradhan Mantri SVANidhi Yojana 2026 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा सकता है। पात्र स्ट्रीट वेंडर्स नगर निकाय की सहायता से भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के सामान्य चरण इस प्रकार हैं:
- सबसे पहले PM SVANidhi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाने के बाद योजना के आवेदन से जुड़े विकल्प पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएं।
- आवेदन पूरा करने के बाद उसका सत्यापन किया जाएगा।
- सत्यापन पूरा होने पर आवेदन बैंक को भेजा जा सकता है।
- बैंक अपनी जांच के बाद लोन मंजूर या मंजूर नहीं किया जाएगा।
- लोन की मंजूरी मिलने के बाद राशि लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

Pradhan Mantri SVANidhi Yojana 2026 कब तक चलेगी?
इस योजना की शुरुआत अगस्त 2025 में की गई थी और हाल ही में सरकार ने इसकी अवधि मारा 31 मार्च 2030 तक बढ़ा दी है।
इस योजना का कुल बजट ₹7,332 करोड़ रखा गया है। सरकार का लक्ष्य लगभग 1.15 करोड़ स्ट्रीट वेंडर्स को इस योजना का लाभ पहुंचाना है।
निष्कर्ष
प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना का लक्ष्य छोटे दुकानदार और एसिड पर सामान बेचने वाले लोगों की आर्थिक सहायता करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत जो व्यक्ति छोटी-मोटी दुकान चला कर कारोबार कर रहे हैं या सड़क पर सामान बेचकर अपना रोजी-रोटी चल रहे हैं उन्हें सरकार की तरफ से अपना काम आगे बढ़ाने के लिए लगभग ₹15000 से लेकर ₹50000 तक का लोन बिना किसी गारंटी के दिया जाएगा।
इसके अलावा लोन की राशि समय पर चुकाने से ब्याज में सब्सिडी भी दी जाएगी। अगर आप भी इसी तरह अपना छोटा-मोटा कारोबार कर रहे हैं या स्ट्रीट वेंडर हैं, तो इस योजना में जल्दी से जल्दी आवेदन करें और इस योजना का लाभ उठाएं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना कब शुरू हुई थी?
इस योजना की शुरुआत 1 जून 2020 को हुई थी।
2. प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में कितना लोन मिलता है?
इस योजना में तीन चरणों में ₹15,000, ₹25,000 और ₹50,000 तक का लोन मिल सकता है।
3. क्या प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में गारंटी देनी पड़ती है?
नहीं, यह योजना पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को बिना किसी गारंटी के कार्यशील पूंजी लोन देने के लिए बनाई गई है।
4. प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में कितनी ब्याज सब्सिडी मिलती है?
समय पर लोन चुकाने वाले पात्र लाभार्थियों को 7 प्रतिशत सालाना ब्याज सब्सिडी मिलती है।
5. प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की अंतिम तारीख क्या है?
योजना के तहत लोन देने की अवधि 31 मार्च 2030 तक बढ़ाई गई है।